• Latest
  • Trending

5 साल में बनेंगे 35 लाख फ्लैट, मुंबई महानगर क्षेत्र में मिलेगा सस्ता घर

October 18, 2025
biogas

गोबर और पराली का अब रेट तय

August 8, 2026
IIT-Delhi

सुपर कंप्यूटर अब सोनीपत में

August 8, 2026
textile

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

August 8, 2026
hospital

एमबीबीएस की सीटें 167 फ़ीसदी बढ़ीं

August 8, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन का वर्ल्ड कप

August 8, 2026
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
Sunday, August 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

5 साल में बनेंगे 35 लाख फ्लैट, मुंबई महानगर क्षेत्र में मिलेगा सस्ता घर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे घर खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की ओर से किफायती मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि आम आदमी महानगर में अपने सपनों का घर खरीद सके। एेसे एकनाथ शिंदे ने आम आदमी के लिए एक बड़ी घोषणा की है।

एक कार्यक्रम में शिंदे ने एलान किया कि महाराष्ट्र सरकार अगले पांच सालों में अलग-अलग एजेंसियों महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा), महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडको), स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के साथ मिलकर मुंबई महानगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किफायती मकान बनाने की योजना बना रही है। इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और किराये के मकान बनाए जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

गोबर और पराली का अब रेट तय

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

पीएम आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लगभग दो करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। समूह पुनर्विकास परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने रुकी हुई झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं को पूरा करने की ज़िम्मेदारी म्हाडा, सिडको, एमएमआरडीए, एमआईडीसी और बृहन्मुंबई नगर निगम जैसी संस्थाओं को सौंपी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और आवास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस फैसले से रुकी हुई पुनर्विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी और परियोजनाएं जल्द से जल्द पूरी होंगी और झुग्गीवासियों का पुनर्वास किया जाएगा।

17 हजार झुग्गीवासियों का पुनर्वास
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र आवास नीति बनाने वाला पहला राज्य है। इस नई नीति के कारण घाटकोपर स्थित रमाबाई अंबेडकर नगर की रुकी हुई परियोजना को मंजूरी मिल गई है और 17 हज़ार झुग्गीवासियों का पुनर्वास किया जाएगा।

अगले पांच सालों में निजी और सरकारी संस्थाओं के माध्यम से आवास क्षेत्र में लगभग 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और लगभग 35 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती की है। इससे आवास की लागत कम करने में मदद मिलेगी और इससे आम आदमी को राहत मिली है। एमएमआर ग्रोथ हब का लक्ष्य 2030 तक मुंबई महानगर क्षेत्र में 35 लाख घर बनाना है। इनमें से लगभग आठ लाख घर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से म्हाडा के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार बड़े पैमाने पर सामुदायिक पुनर्विकास परियोजनाओं के माध्यम से मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में घर बनाने का प्रयास कर रही है।

म्हाडा के उपाध्यक्ष ने क्या कहा?
म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने कहा कि बीडीडी चॉल की पुनर्विकास परियोजनाओं, सायन कोलीवाड़ा में सिंधी शरणार्थियों की 25 इमारतों के पुनर्विकास, कमाठीपुरा पुनर्विकास परियोजना, अभ्युदय नगर (काला चौकी) म्हाडा कॉलोनी समूह पुनर्विकास, गोरेगांव में मोतीलाल नगर कॉलोनी पुनर्विकास, सिद्धार्थ नगर (पत्राचल) पुनर्विकास परियोजना, अंधेरी में सरदार वल्लभभाई पटेल नगर समूह पुनर्विकास परियोजना, बांद्रा रिक्लेमेशन और आदर्श नगर (वर्ली) म्हाडा परियोजना, जोगेश्वरी पीएमजीपी पूनम नगर पुनर्विकास परियोजना के माध्यम से अगले पांच सालों में लगभग दो लाख घर उपलब्ध होंगे। एमएमआर ग्रोथ के तहत, 2030 तक म्हाडा के माध्यम से लगभग आठ लाख घरों के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जाना है। अब तक लगभग बीस हजार मिल श्रमिकों को घर मिल चुके हैं।

म्हाडा का दिवाली गिफ्ट, हजारों को मिला आशियाना
मुंबई या उसके आसपास हर कोई अपना घर चाहता है। ऐसे में महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) आमजन के इस सपने को पूरा करने में मदद करता है। म्हाडा अलग-अलग क्षेत्रों में कम दरों पर घर उपलब्ध कराता है।

म्हाडा के कोंकण मंडल ने 5,354 घरों और 77 प्लॉटों की बिक्री के लिए पिछले दिनों लॉटरी की घोषणा की थी। इसका ड्रॉ निकाल दिया गया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने यह ड्रा निकाला। इस लॉटरी में कई लोगों को अपने सपनों का घर मिला है। जिन लोगों ने घर की लॉटरी जीती है, उनकी दिवाली नए घर में मीठी होगी।

म्हाडा विजेताओं की सूची देखने का आसान तरीका
सबसे पहले म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada. gov.in/ पर जाएं।
फिर मेनू सेक्शन में क्लिक लिंक्स पर क्लिक करें। फिर आपको कोंकण बोर्ड सेक्शन में लॉटरी ड्रा रिजल्ट जैसी फाइलें दिखाई देंगी। आप इन फाइलों को डाउनलोड करके विजेताओं के नाम देख सकते हैं। आप इसे म्हाडा एप में भी देख सकते हैं।

अपने पैन कार्ड या अन्य क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें। इसके बाद, मेनू सेक्शन में My Applications लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाले सेक्शन में आपको आपके द्वारा भरे गए फॉर्म नंबर, योजना का नाम, श्रेणी और आप विजेता हैं या नहीं, इसकी जानकारी दिखाई देगी।

विजेताओं को म्हाडा द्वारा उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भी भेजा गया है।

म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने बताया कि 5,354 घरों के लिए 1 लाख 84,994 आवेदन प्राप्त हुए। यह निश्चित रूप से दर्शाता है कि म्हाडा और उसके घरों की गुणवत्ता और कीमतों पर आम लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation