• Latest
  • Trending

8 सालों में 234 दुर्दांत अपराधी मारे गए

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

8 सालों में 234 दुर्दांत अपराधी मारे गए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बीते 8 सालों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की रूह तक कांप रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यूपी पुलिस ने 234 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नई ऊंचाई दी है। यही वजह है कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने अपराधियों को या तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया या प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया हैं।
एनकाउंटर की ताबड़तोड़ कार्रवाई
2017 से अब तक पुलिस ने 14,741 मुठभेड़ें की हैं, जिनमें 30,293 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 9,202 अपराधी घायल हुए हैं। इस अभियान में 18 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और 1,700 से अधिक पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
मेरठ जोन रहा सबसे आगे
एनकाउंटर के मामले में मेरठ जोन सबसे आगे रहा है। जहां 4,183 मुठभेड़ें हुई हैं। इनमें 7,871 अपराधी गिरफ्तार, 2,839 घायल और 77 कुख्यात अपराधियों को मौके पर मार गिराया गया है। इसी तरह वाराणसी जोन एनकाउंटर में दूसरे स्थान पर रहा है। जहां 1,041 मुठभेड़ों में 26 अपराधी ढेर किए गए, जबकि 2009 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 605 अपराधी और 96 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। आगरा जोन तीसरे नंबर पर रहा है। जहां 2,288 मुठभेड़ों में 19 अपराधियों को मारा गया है। 5496 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। 715 अपराधी घायल हो गए हैं।
कमिश्नरेट व्यवस्था में लखनऊ सबसे आगे
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि एनकाउंटर आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ जोन में 790 मुठभेड़ के दौरान 15 दुर्दांत अपराधियों को मारा गया है। वहीं, प्रयागराज जोन में 506 मुठभेड़ के दौरान 10 अपराधी मारे गए। बरेली जोन में 1,962 मुठभेड़ों में 15, कानपुर जोन में 657 मुठभेड़ों में 11 और गोरखपुर जोन में 594 मुठभेड़ों में 8 अपराधियों को मारा गया है। इसी तरह लखनऊ कमिश्नरेट में 126 मुठभेड़ों में 11, गौतमबुद्ध नगर में 1,035 मुठभेड़ों में 9, कानपुर कमिश्नरेट में 221 मुठभेड़ों में 4, वाराणसी कमिश्नरेट में 118 मुठभेड़ों में 7, आगरा कमिश्नरेट में 426 मुठभेड़ों में 7 और प्रयागराज कमिश्नरेट में 126 मुठभेड़ों में 5 अपराधियों को ढेर किया गया है।
कानून का राज स्थापित करने की
दिशा में बड़ी सफलता
सीएम योगी के नेतृत्व में पुलिस ने माफिया, संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। गैंगस्टर एक्ट, एनएसए और संपत्ति कुर्की जैसी कार्रवाइयों से अपराध की जड़ें हिल गईं है। यह सख्ती अब जमीन पर भी दिखने लगी है। अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास का माहौल कायम हुआ है।
यूपी अब बन रहा भयमुक्त राज्य
उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित, साहसिक कार्रवाइयों ने प्रदेश को एक भयमुक्त और सुरक्षित राज्य के रूप में पहचान दिलाई है। एनकाउंटर और कानूनी शिकंजे की वजह से अब अपराधी यूपी की ओर रुख करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो गए हैं। यही वजह है कि अब अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर, ये सिर्फ नारा नहीं, यूपी पुलिस की हकीकत बन चुकी है।

– 18 पुलिसकर्मियों ने दी प्राणों की आहुति, 1700 से अधिक हुए घायल
– डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी जानकारी

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation