• Latest
  • Trending

21वीं सदी भारत और आसियान की: मोदी

November 1, 2025
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

21वीं सदी भारत और आसियान की: मोदी

आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 1, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी भारत और आसियान की है। हम सिर्फ भूगोल ही नहीं, बल्कि मजबूत इतिहास, संस्कृति और साझा मूल्यों से भी जुड़े हैं। पीएम मोदी ने मलेशिया में हुए 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से भाग लिया।
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, इस साल का आसियान सम्मेलन समावेशन और स्थिरता पर केंद्रित है। चाहे वह डिजिटल समावेशन हो या खाद्य सुरक्षा व आपूर्ति सुनिश्चित करना। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा आसियान की केंद्रीय भूमिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आसियान के नजरिये का समर्थन करता रहा है। अनिश्चित समय में भी भारत-आसियान की रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई है। यह साझेदारी अब वैश्विक स्थिरता व विकास का आधार बन रही है। पीएम मोदी ने आतंकवाद को वैश्विक शांति व सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा, इस खतरे से निपटने के लिए दुनिया को एकजुट होकर कदम उठाने होंगे। पीएम मोदी ने कहा, भारत व आसियान दुनिया की करीब एक-चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे बीच व्यापारिक व सांस्कृतिक रिश्ते हैं। आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति का मुख्य स्तंभ है।
विकसित भारत से मानवता को फायदा
पीएम मोदी ने कहा,हम शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान और तकनीक, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और साइबर सुरक्षा में अपने सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। आसियान सामुदायिक विजन-2045 और विकसित भारत-2047 का मकसद सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य बनाना है। इससे पूरी मानवता को फायदा होगा।
2026 समुद्री सहयोग का वर्ष
पीएम मोदी ने कहा, भारत हर आपदा में आसियान साथियों के साथ हमेशा खड़ा रहा है। मानवीय मदद और आपदा राहत, समुद्री सुरक्षा और अर्थव्यवस्था में हमारा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। हम 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग का वर्ष घोषित करते हैं।
पूर्वी तिमोर 11वां सदस्य
1990 के दशक के बाद पहले विस्तार में पूर्वी तिमोर को आसियान का 11वां सदस्य बनाया गया। पीएम मोदी ने इसका स्वागत किया। आसियान में मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और म्यांमार हैं।
भारत के पास देने के लिए बहुत कुछ : मार्कोस
शिखर सम्मेलन में फिलीपीन के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने कहा कि भारत के पास आसियान को देने के लिए बहुत कुछ है। हम समाधान के लिए भारत की ओर रुख कर सकते हैं।
दक्षिण चीन सागर पर अपने संदेश में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून और कानून के शासन को भारत के निरंतर समर्थन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
स्थिरता और पारस्परिक समृद्धि
को बढ़ावा : अनवर
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा, आसियान-भारत संवाद स्थिरता और पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देता है। उन्होंने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, आसियान-भारत व्यापार समझौते को साल के अंत तक अंतिम रूप दे देंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation