• Latest
  • Trending

एमबीबीएस के बाद 2 साल सरकारी सेवा नहीं की तो 20 लाख जुर्माना

June 27, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एमबीबीएस के बाद 2 साल सरकारी सेवा नहीं की तो 20 लाख जुर्माना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिला लेने वाले एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के लिए नई बॉन्ड पॉलिसी लागू करने का एलान किया है। ये पॉलिसी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी।
नई व्यवस्था के तहत एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री पूरी करने के बाद छात्रों को कम से कम दो साल तक सरकारी अस्पतालों में सेवा देनी होगी, वरना उन्हें 20 लाख का बॉन्ड भरना होगा। हालांकि, ऑल इंडिया कोटा के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों को सिर्फ एक साल की सेवा देनी होगी। पंजाब के मेडिकल शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है, 20 लाख रुपये का सेवा बॉन्ड राज्य और ऑल इंडिया कोटे दोनों पर लागू होगा। राज्य कोटे के छात्रों के लिए सेवा अवधि दो साल और ऑल इंडिया कोटे के लिए एक साल होगी। जरूरत पड़ने पर सेवा अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।
पंजाब सरकार का क्या कहना है?
सरकार का कहना है कि यह कदम ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए उठाया गया है। मौजूदा समय में 3847 स्वीकृत जीएमओ पदों में से 1,962 पद खाली हैं। हालांकि, राज्य की मेडिकल व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पंजाब में महज चार सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं जो करीब 40% एमबीबीएस सीटें उपलब्ध कराते हैं, जबकि 60% सीटें निजी कॉलेजों में हैं। सरकार पहले ही अपने कार्यकाल में 16 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा कर चुकी है, लेकिन अब तक एक भी कॉलेज शुरू नहीं हो पाया।
राज्य के स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस पॉलिसी का बचाव करते हुए कहा, हमारे डॉक्टर सिर्फ कुछ महीनों के लिए सरकारी नौकरी करते हैं और फिर छोड़ देते हैं। यह नीति सुनिश्चित करेगी कि वे कम से कम दो साल सेवा करें। वे टैक्सपेयर्स के पैसे से पढ़ रहे हैं, उन्हें समाज को कुछ लौटाना चाहिए।
छात्रों-डॉक्टरों का विरोध तेज
इस पॉलिसी का विरोध भी जोर पकड़ता जा रहा है। मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एमएसए) ने इसे बंधुआ मजदूरी बताया है और कहा कि इससे मेरिटोरियस छात्र पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से दूर हो जाएंगे। पटियाला के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के डॉ. मेहताब बल ने कहा, सरकार डॉक्टरों को आकर्षित करने में नाकाम रही है और अब योग्य छात्रों को सजा दे रही है। यह एक तरह की जबरन वसूली है। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की प्रवक्ता डॉ. निधि शर्मा अहलूवालिया ने कहा, एमबीबीएस के बाद पहले ही एक साल की इंटर्नशिप होती है। दो और साल की सेवा जबरदस्ती है। सरकार को डॉक्टरों के लिए माहौल सुधारना चाहिए, न कि छात्रों पर दबाव डालना चाहिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation