• Latest
  • Trending

गंगा मैली करने वाली एजेंसियों से वसूले जाएंगे 2.60 करोड़

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गंगा मैली करने वाली एजेंसियों से वसूले जाएंगे 2.60 करोड़

- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का15 दिनों में क्षतिपूर्ति जमा करने का निर्देश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। गंगा में गंदा पानी बहाने वाली एजेंसियों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) संचालित करने वाली लापरवाह एजेंसियों से 2.60 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं।
यह पहली बार है जब जिला प्रशासन को रिकवरी नोटिस (आरसी) भेजकर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति वसूल करके 15 दिनों में विभाग के बैंक खाते में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
गंगा एक्शन प्लान और नमामि गंगे जैसी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर हालात नहीं सुधरे। एनजीटी के निर्देशों के बावजूद एसटीपी संचालन एजेंसियों ने सुधार नहीं किया। अब बोर्ड की तरफ से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गंगा नदी के साथ ही पांडु और नून नदी के किनारे सात एसटीपी का संचालन जल निगम से नामित एजेंसी करती हैं। इन एसटीपी की प्रतिदिन लगभग 450 मिलियन लीटर सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता है, लेकिन हकीकत में 40 से 60 फीसदी क्षमता पर ही काम हो रहा है।
सीवर का एक बड़ा हिस्सा बिना ट्रीटमेंट के सीधे गंगा में गिर रहा है। यह लापरवाही पकड़े जाने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने वर्ष 2021 से 2024 तक बिनगवां के 210 एमएलडी, जाजमऊ के पांच व 130 एमएलडी एसटीपी पर छह करोड़ 51 लाख 80 हजार पांच सौ रुपये का क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया है।
इस मामले में तीनों एसटीपी संचालक एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया था, जवाब संतोषजनक नहीं होने पर 2.60 करोड़ रुपये आरसी जारी की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भू-राजस्व की वसूली की तरह एसटीपी संचालक एजेंसियों से क्षतिपूर्ति की वसूली 15 दिनों में तय की जाए।
सात एसटीपी पर 10.58 करोड़ रुपये लगा जुर्माना
शहर में सात एसटीपी का संचालन होता है जिसमें पांच गंगा नदी और दो पांडु और नून नदी के किनारे बनाए गए हैं। बीते चार वर्षों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसटीपी संचालन करने वाली एजेंसियों को सुधार के लिए नोटिस जारी करता रहा है।
इस दौरान इन सात एसटीपी पर 10.58 करोड़ रुपये का क्षतिपूर्ति जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि अभी तक जुर्माने के वसूली के लिए आरसी नहीं जारी होती थी।
यह पहली बार है जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भू राजस्व की तरह पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति वसूली के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता मोहित चक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने आरसी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तीन एसटीपी के खिलाफ जुर्माने की वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से एसटीपी संचालन करने वाली एजेंसियों से जुर्माने की वसूली की जाएगी।
-अजीत कुमार सुमन, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation