• Latest
  • Trending

मेले में 1932 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार, खिले चेहरे

August 9, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेले में 1932 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार, खिले चेहरे

- मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

बरेली। बरेली कॉलेज और सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी मिली, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने स्वयं चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसमें करीब 100 कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे। मेले में 1932 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला।
हरहरपुर बेहरुआ, बहेड़ी के रहने वाले शेखर प्रताप सिंह ने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली बार रोजगार मेले में हिस्सा लिया और उन्हें तुरंत नौकरी मिल गई। उन्हें एक कंपनी में 22,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। शेखर ने बताया कि उन्हें नौकरी मिलने से ज्यादा खुशी मुख्यमंत्री से मिलने की है। उन्हें बरेली शहर में ही नौकरी मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुरेंद्र पाल सिंह और माता नीतू सिंह को दिया।
प्रवेश बोले- यह खुशी का पल
वहीं, 2018 में आईटीआई और 2021 में बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर चुके प्रवीण कुमार को भी रोजगार मेले में नौकरी मिल गई। प्रवीण शहर से बाहर नहीं जाना चाहते थे और उनकी यह इच्छा पूरी हुई। उन्हें शहर में ही 20,000 रुपये प्रतिमाह का रोजगार मिला है। प्रवीण ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र पाना उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है। उन्होंने 2023-24 में परसाखेड़ा की एक निजी कंपनी में अप्रेंटिसशिप की थी, जिससे उन्हें काम का अनुभव मिला।
शेखर प्रताप सिंह का चयन बीएल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। इसी तरह प्रवीण कुमार का भी इसी कंपनी में चयन हुआ है। जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने बताया कि रोजगार मेले में 5,452 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र, किट देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की। इसके तहत राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत देवचरा के पास स्थित झिंझरी गांव के रहने वाले, जीआईसी के अनमोल कुमार व महर्षि कश्यप ग्लोरियस हाई स्कूल के कुश्ती खिलाड़ी विनय तोमर को भी मुख्यमंत्री से सम्मान मिला। खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए केशवपुर गांव की रहने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, विकास क्षेत्र-बिथरी चैनपुर में कक्षा आठ की छात्रा अंजुन और विकास क्षेत्र भुता के उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवनगर के कक्षा सात के छात्र दिनेश को भी सम्मान से नवाजा गया।
यह दोनों ही खिलाड़ी जनवरी 2025 में लखनऊ में हुए ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation