• Latest
  • Trending

फर्जी पहचान बनाकर रह रहे थे 153 बांग्लादेशी

May 30, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फर्जी पहचान बनाकर रह रहे थे 153 बांग्लादेशी

राजस्थान सरकार ने बंगाल भेजे, इन्हें बांग्लादेश किया जाएगा डिपोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से पकड़े गए 153 बांग्लादेशी घुसपैठियों को जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से एयर इंडिया के विशेष विमान द्वारा पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां से इन्हें सीमा सुरक्षा बल की निगरानी में बांग्लादेश भेजा जाएगा।

इस कार्रवाई को हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत अंजाम दिया गया। राज्य सरकार ने इस दिशा में तीव्र कदम उठाते हुए सभी जिलों को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की पहचान कर डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस विशेष अभियान में अब तक 1000 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जा चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

इससे पहले 14 मई को पहले चरण की कार्रवाई में 148 घुसपैठियों को जयपुर से जोधपुर लाकर पश्चिम बंगाल भेजा गया था। दोनों चरणों में कुल 301 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जा चुका है। इस पूरे अभियान में राजस्थान पुलिस, जिला प्रशासन और बीएसएफ के बीच तालमेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बांग्लादेश सरकार को भी इनके बारे में सूचित किया गया है, जिससे पहचान और स्वदेश वापसी की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।

अवैध घुसपैठियों के लिए राजस्थान में कुल 6 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें अलवर, उदयपुर के झाड़ोल, नागौर के मेड़ता, बहरोड़ और जयपुर के दो सेंटर शामिल हैं। अलवर का सेंटर स्थायी है, जबकि बाकी सभी अस्थायी रूप से अभियान के लिए तैयार किए गए हैं। इन सेंटरों में फिलहाल करीब 1008 घुसपैठिए डिटेन किए गए हैं।

राज्य के अलग-अलग जिलों में की गई छापेमारी में सबसे ज्यादा घुसपैठिए सीकर से पकड़े गए हैं, जहां से 394 लोग हिरासत में लिए गए। इनमें अकेले खंडेला क्षेत्र से 50 से अधिक लोग पकड़े गए हैं। जयपुर से 218, अलवर से 117 और अजमेर से 31 घुसपैठिए पकड़े गए। ये सभी बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे और अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी, घरेलू काम, कबाड़ी का काम, कचरा बीनना और ईंट-भट्टों पर काम कर रहे थे।

जांच के दौरान इनमें से कई के पास फर्जी दस्तावेज मिले हैं, जो भारत के मूल निवासी होने का दावा करते हैं। इन दस्तावेजों के स्रोत और उन्हें जारी करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने के लिए एक अलग जांच शुरू की गई है। कुछ घुसपैठियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
राजस्थान सरकार की यह कार्रवाई अवैध घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को लेकर गंभीरता को दर्शाती है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अवैध नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का यह कदम राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation