• Latest
  • Trending
11 lakh faulty electricity meters will be replaced across the state

राज्यभर में बदले जाएंगे 11 लाख खराब बिजली मीटर

January 12, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राज्यभर में बदले जाएंगे 11 लाख खराब बिजली मीटर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
11 lakh faulty electricity meters will be replaced across the state
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। बिजली बिल को लेकर दिक्क त झेल रहे उपभोक्ताओं के घर तक अब एक विशेष अभियान चलने जा रहा है। ये अभियान 29 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

सरकार की मंशा सही बिल और समय से बिल को पूरी तरह धरातल पर उतारने की है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन जल्द ही 11 लाख 13 हजार 950 खराब बिजली मीटर बदलेगा। प्रबंधन ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 29 फरवरी तक सभी खराब मीटरों को बदल दिए जाने का आदेश दिया गया है। इससे संबंधित आदेश कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक उपभोक्ता परिसरों में लगे खराब मीटरों को बदलने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

एसई को खराब मीटरों को बदलने के लिए किया गया अधिकृत
मीटर की कमी को दूर करने के लिए अब अधीक्षण अभियंताओं को यह अधिकार दिया गया है कि वे निर्धारित दर अथवा इससे कम दर पर काम करने वाले मीटर बदलने के लिए संस्थाओं (ठेकेदारों) को तय कर लें। इनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा संबंधित विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) द्वारा की जाएगी। निर्देश दिया गया है कि खराब चिन्हित सभी मीटरों को हर हाल में 29 फरवरी तक बदल दिया जाए।

– पावर कारपोरेशन घर-घर चलाने जा रहा विशेष अभियान
– बिजली व्यवस्था सुधार में जुटेंगे 351 नए जेई

बनाया जा रहा औसत बिल
इन मीटरों के बदल दिए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं को मूल खपत के मुताबिक बिजली का बिल मिलने लगेगा। मीटरों के खराब होने से 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को पावर कारपोरेशन औसत बिल दे रहा है। औसत बिलिंग के कारण कम खपत वाले उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ता है जबकि अधिक खपत करने वाले उपभोक्ता फायदे में रहते हैं।

किया गया पदोन्नत
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने अवर अभियंता (जेई) के पद पर पदोन्नत 355 में से 351 की तैनाती के लिए विद्युत वितरण कंपनियां (डिस्काम) आवंटित कर दी हैं। तीन ने पदोन्नति लेने से मना कर दिया जबकि एक के पदोन्नति आदेश को प्रबंधन ने रद्द कर दिया है। इन जेई की तैनाती हो जाने पर क्षेत्र में उपभोक्ता सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल के निर्देशों के बाद पदोन्नत से जेई बने टेक्नीशियनों को तैनाती दिए जाने का आदेश जारी किया जा चुका है।

सबसे अधिक 102 जेई पूर्वांचल को मिले
डिस्काम को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर से उनके यहां भेजे गए जेई को तैनाती दें। चयन के बाद की गई पोस्टिंग में पूर्वांचल डिस्काम को 102, मध्यांचल को 51, दक्षिणांचल को 37, पश्चिमांचल को 60 तथा पारेषण निगम को 101 अवर अभियन्ता आवंटित किए गए हैं। बीते नवंबर में 355 टेक्नीशियन को अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति के लिए चयनित किया गया था। चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैनाती से पूर्व आपत्तियों व सुझावों के निस्तारण का काम किया गया।

एमडी को दिए गए तत्काल तैनाती दिए जाने के आदेश
चेयरमैन का कहना है कि 351 अवर अभियंताओं की इस तैनाती से डिस्कामों में रिक्त पद भरे जाएंगे, जिससे विद्युत व्यवस्था सुधार के कार्यों में तेजी आएगी। डिस्कामों के प्रबंध निदेशकों को इन्हें शीघ्र तैनाती देकर काम लिए जाने का आदेश दिया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation