• Latest
  • Trending

महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए खुलेंगे 10 बचत समूह मॉल

August 15, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए खुलेंगे 10 बचत समूह मॉल

राज्य में 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रक्षाबंधन के दिन राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की 50% भागीदारी के बिना राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। बचत समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 10 जिलों में ‘बचत समूह मॉल’ बनाए जाएंगे। इसके जरिए महिलाएं आर्थिक दृष्टि से मजबूत और स्वावलंबी बनेंगी। फडणवीस ने कहा कि मैं यहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी प्यारी बहनों के ‘देव भाऊ’ के रूप में उपस्थित हूं।
महाराष्ट्र में महिलाओं के विकास एवं उन्नति के लिए ‘लाडली बहना’ योजना, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए मॉल खोलना, स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण में वृद्धि की गई है। इन योजनाओं से महिलाएं न सिर्फ स्वावलंबी होंगी, बल्कि राष्ट्र के नवनिर्माण में उनकी मजबूत भूमिका भी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में पिछले वर्ष 25 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य पूरा किया गया। इस वर्ष भी 25 लाख महिलाओं को और राज्य में कुल 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा लिए गए ऋण की अदायगी 100% होती है। महिला सशक्तिकरण किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़ होता है। जब समाज की महिलाएं मुख्यधारा में आती हैं, तभी उस राष्ट्र का विकास तेजी से आगे बढ़ता है।
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक की योजनाओं का सफर महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से प्रेरणादायक है। मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और ‘लखपति दीदी’ के माध्यम से लाखों बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर देश के विकास की नींव मजबूत हुई है। मुद्रा योजना के लाभार्थियों में 60% भागीदारी महिलाओं की है, जिससे लाखों महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिली है। यह उनके साथ राज्य के विकास की भी बात है।
सीएम ने कहा कि सरकार ने लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा को पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है। आज लड़कियां ‘केजी’ से लेकर ‘पीजी’ तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। मुलुंड स्थित महाकवि कालिदास नाट्यगृह में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में मुख्यमंत्री फडणवीस को बड़ी संख्या में महिला बहनों से राखी बांधी। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक मिहिर कोटेचा के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation