• Latest
  • Trending
10 awards in the name of 'Missing Ladies'

‘लापता लेडीज’ के नाम रहे 10 अवॉर्ड

March 14, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘लापता लेडीज’ के नाम रहे 10 अवॉर्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
10 awards in the name of 'Missing Ladies'
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। गुलाबी ठंड के बीच जयपुर एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित 25वें आइफा अवॉर्ड समारोह में फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने बाजी मारी। फिल्म ने अलग-अलग श्रेणी में दस अवॉर्ड जीते। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल क्रिकेट मैच के बावजूद जेईसीसी मैदान सिनेप्रेमियों से भरा हुआ था। शो की मेजबानी अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता करण जौहर ने की।
अवॉर्ड की शुरुआत करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भेजे गए संदेश को पढ़कर की, जिसमें लिखा था- ‘सिनेमा कहानी कहने के भारत के शक्तिशाली माध्यमों में से एक है, जो दुनिया तक हमारे देश की समृद्ध विरासत, विविध संस्कृति और विकसित होते सामाजिक परिदृश्य को दिखा रहा है। कलात्मक बुद्धिमत्ता के जरिए भारतीय सिनेमा वैश्विक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही समृद्ध कहानियां कहने की परंपरा ने अलग-अलग संस्कृतियों के बीच के अंतर को कम करने के लिए पुल का काम किया है। हमने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री का प्रचार करने के साथ ही इसे सपोर्ट किया है, आगे भी करते रहेंगे।’ कार्तिक की मेजबानी की शुरुआत रूह बाबा के अंदाज में ‘भूल भुलैया’ के गाने से हुई। कार्तिक और करण ने बीच-बीच में एक-दूसरे को ‘रोस्ट’ करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ा। डांस परफार्मेंस की शुरुआत हुई राजस्थान की संस्कृति की रंगीन झलक के साथ। करीना कपूर ने अपने दादा और शोमैन राज कपूर की जन्म शताब्दी पर उनके गानों, प्यार हुआ इकरार हुआ, ये गलियां ये चौबारा, जीना यहां मरना यहां पर परफॉर्म करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा अभिनेत्री कृति सैनन, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे सितारों ने अपनी परफार्मेंस से समां बांध दिया।
भूल भुलैया 3 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा कि ‘भूल भुलैया’ का सफर कांटों भरा रहा है। जब पहली बार ‘भूल भुलैया 2’ के लिए चुना गया था, तब बहुत सवाल उठे थे। क्या मेरे कंधे पर यह फिल्म चल पाएगी या नहीं। फिल्म लापता लेडीज के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता और सांसद रवि किशन ने कहा क्षेत्रीय भाषाओं को मिलाकर 750 फिल्में की हैं, लेकिन कभी अवॉर्ड नहीं मिला।
बहुत लंबी यात्रा रही है, लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया हूं। मोदी जी को धन्यवाद दूंगा क्योंकि उन्होंने मुझे कभी रोका नहीं, ना वो रोकते हैं, ना ही योगी आदित्यनाथ जी। उन्होंने कहा कि सिनेमा भी करो और जनता और देश की सेवा भी करो।

ये रहे अवॉर्ड विजेता
•आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा : राकेश रोशन
•सर्वश्रेष्ठ फिल्म : लापता लेडीज
•सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
•सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
•सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : किरण राव (लापता लेडीज)
•सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : रवि किशन (लापता लेडीज)
•सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
•सर्वश्रेष्ठ खलनायक : राघव जुयाल (किल)
•सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता : लक्ष्य लालवानी (किल)
•सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री : प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
• सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर : कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation