• Latest
  • Trending

दुनिया की गरीबी 22 बार मिटा सकते हैं 1 प्रतिशत धनकुबेर

July 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया की गरीबी 22 बार मिटा सकते हैं 1 प्रतिशत धनकुबेर

3000 अरबपतियों की संपत्ति 6.5 लाख करोड़ डॉलर बढ़ी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर एक फीसदी लोगों की संपत्ति में वर्ष 2015 से अब तक 33.9 लाख करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। यह रकम इतनी ज्यादा है कि दुनिया से गरीबी को 22 बार खत्म किया जा सकता है। इनके पास अब वैश्विक संपत्ति का 43 फीसदी हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय संस्था ऑक्सफैम की नई रिपोर्ट से यह यह खुलासा हुआ है। अकेले तीन हजार अरबपतियों के पास ही इतनी संपत्ति है, जो वैश्विक जीडीपी के 14.6 फीसदी के बराबर है। इन अरबपतियों की संपत्ति में पिछले दशक में 6.5 लाख करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। ऑक्सफैम ने चेतावनी दी है कि वैश्विक विकास के लक्ष्य बुरी तरह पटरी से उतर चुके हैं। दुनिया की 3.7 अरब आबादी आज भी गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी जी रही है। अमीर और गरीब के बीच की खाई तेजी से बढ़ती जा रही है।
यह सर्वे मई-जून 2025 के दौरान 13 देशों में किया गया जिनमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं। भारत में 1200 लोगों से इस पर सवाल किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के 60% निम्न आय वाले देश कर्ज संकट के कगार पर हैं। इन देशों की सरकारें अपने बजट का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में खर्च कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण पर खर्च के लिए उनके पास पैसे नहीं बच रहे।
निजी संपत्ति सार्वजनिक से अधिक रफ्तार से बढ़ी
ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 1995 से 2023 के बीच वैश्विक निजी संपत्ति में 342 लाख करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई। वहीं, सार्वजनिक संपत्ति सिर्फ 44 लाख करोड़ डॉलर बढ़ी। इसका मतलब है कि निजी संपत्ति की रफ्तार सार्वजनिक संपत्ति से आठ गुना ज्यादा रही।

सर्वे में सामने आए सुझाव
सरकारों से बड़े कदम उठाने की मांग
नई वैश्विक साझेदारी बने, जो असमानता के खिलाफ काम करे
‘जनता पहले’ नीति अपनाई जाए, निजी पूंजी पर निर्भरता कम हो
शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सरकारी निवेश बढ़े
अति अमीरों पर वैश्विक टैक्स लगे, कर्ज प्रणाली में सुधार हो
अमीरों पर बढ़े टैक्स। दुनिया के 10 में से नौ लोग चाहते हैं कि सरकारें अमीरों पर कर लगाकर सार्वजनिक सेवाओं और जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में पैसा लगाएं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation