• Latest
  • Trending
स्वास्थ्य में तीन प्राथमिकताओं पर फोकस

स्वास्थ्य में तीन प्राथमिकताओं पर फोकस

January 13, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्वास्थ्य में तीन प्राथमिकताओं पर फोकस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 13, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
स्वास्थ्य में तीन प्राथमिकताओं पर फोकस

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली| भारत ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में तीन प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय किया है। इनमें आपातकालीन स्वास्थ्य, दवा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना तथा डिजिटल स्वास्थ्य तथा नवाचार शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है और अब जब भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है तो सबसे महत्वपूर्ण है कि भविष्य में सभी देश इस प्रकार की चुनौतियों का मिलकर सामना करें। इसी के मद्देनजर कोरोना की रोकथाम से जुड़े उपायों, तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया तथा स्वास्थ्य के मुद्दों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों की निगरानी और शोध भी शामिल है। एंटीबायोटिक दवाओं के खिलाफ पैदा होती प्रतिरोधक क्षमता (एएमआर) के मामले को भी कार्यसूची में रखा गया है। भारत ने जिस प्रकार से कोरोना महामारी का मुकाबला किया है और कई अनूठे उदाहरण पेश किए हैं, उन्हें अन्य देशों से भी साझा करने का मौका मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

– आपातकालीन स्वास्थ्य, दवा क्षेत्र में सहयोग तथा डिजिटल स्वास्थ्य तथा नवाचार शामिल
– कम कीमत पर दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने का रास्ता साफ होगा
– महामारी के दौरान भारत ने 150 से अधिक देशों को दवाओं और टीकों का निर्यात किया
– 71वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में पेश भारत के डिजिटल स्वास्थ्य संकल्प का दुनिया ने समर्थन किया

दवा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेंगे
दूसरी प्राथमिकता दवा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने से जुड़ी है। इससे कम कीमत पर दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में जाना जाता है। भारत वैश्विक स्तर पर टीकों, दवाओं और डायग्नोस्टिक्स के विनिर्माण और वितरण को बढ़ावा देने के एजेंडे का उपयोग करने में सक्षम होगा, ताकि भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों का प्रबंधन किया जा सके। भारत ने महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर 150 से अधिक देशों को दवाओं और टीकों का निर्यात किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है और भारत वैश्विक दक्षिण यानी निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाना सुनिश्चित कर सकता है।

डिजिटल स्वास्थ्य को संस्था बनाएंगे
तीसरी प्राथमिकता के तहत डिजिटल स्वास्थ्य के लिए मौजूदा वैश्विक प्रयासों को एक संस्थागत ढांचे में परिवर्तित करने के उद्देश्य से भारत डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और समाधान (सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार) पर ध्यान केंद्रित करेगा। वह सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल के डिजिटल समाधानों को दूसरे, खासकर निम्न आय वाले देशों के लिए पेश कर सकता है।

71वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में संकल्प
मंडाविया ने कहा कि भारत में पहले से ही डिजिटल स्वास्थ्य में एक स्थापित नेतृत्व की स्थिति है। 71वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में डिजिटल स्वास्थ्य संकल्प भारत द्वारा प्रस्तुत किया गया था और दुनिया ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य साझेदारी का अध्यक्ष रहा है, जो डिजिटल स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा अंतर-सरकारी निकाय है। इस निकाय में सदस्य के रूप में 33 देश हैं।

केरल, गोवा, तेलंगाना और गुजरात में होंगे कार्यक्रम
मंडाविया के अनुसार कोविन, टेलीमेडिसिन और कोविड-19 इंडिया प्लेटफॉर्म जैसे डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों के उपयोग ने स्वास्थ्य सेवा वितरण में डेटा संचालित अंतर्दृष्टि और पहुंच, उपलब्धता में आसानी और सामर्थ्य के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के लाभों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि जी20 में स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम केरल, गोवा, तेलंगाना और गुजरात में आयोजित किए जाएंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation