• Latest
  • Trending
रेल ट्रैक के लिए ‘कवच’

रेल ट्रैक के लिए ‘कवच’

December 30, 2022
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेल ट्रैक के लिए ‘कवच’

34000 किमी रूट पर नई तकनीक देगी सुरक्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in नया-भारत
0
रेल ट्रैक के लिए ‘कवच’

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अब हादसों से बचाने में रेल यात्रियों का बॉडीगार्ड बनेगा ‘कवच’। रेलवे बोर्ड ने देश के सर्वाधिक व्यस्त और सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाले रेलमार्गों को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए 34,000 किलोमीटर रेल रूट पर ‘कवच’ तकनीक लगाने की मंजूरी दे दी है। इस पर डेढ़ लाख करोड़ से अधिक धन खर्च होने का अनुमान है। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई मार्ग पर ‘कवच’ तकनीक लगाने का कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य तय गया गया है।

राधामोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेलवे संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने संसद के शीतकालीन सत्र में पेश रिपोर्ट में यह जानकारी दी। समिति ने इस बात पर खुशी जताई कि ट्रेन हादसों को रोकने के लिए भारत ने स्वदेशी तकनीक ‘कवच’ विकसित की है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

लगेगा ऑटोमैटिक ब्रेक : समिति को बताया गया कि दक्षिण मध्य रेलवे के बीदर-परली-मनमाड-सिकंदराबाद-गुंतकल सेक्शन (1200 किलोमीटर) पर ‘कवच’ लगाया जा रहा है। ‘कवच’ की विशेषता यह है कि इस तकनीक से ट्रेनों की आमने-सामने अथवा पीछे से टक्क र नहीं होती है। ऐसी स्थिति बनती है तो ‘कवच’ ट्रेन को ऑटोमैटिक ब्रेक लगा देता है।

समिति का सुझाव : समिति ने देश के सभी रेलवे नेटवर्क पर ‘कवच’ तकनीक लगाने का सुझाव दिया है, जिससे हादसों को न्यूनतम किया जा सके। इसके जवाब में रेलवे बोर्ड ने कहा कि दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर यह तकनीक लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

2022-23 के लिए 272.30 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। जबकि पिछले साल 2021-22 में ‘कवच’ के लिए 133 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।
कई तकनीकों का समावेश
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘कवच’ में कई प्रकार की तकनीकी का समावेश किया गया है। इसमें एलटीई बेस्ड मोबाइल ट्रेन रेडियो कम्यूनिकेशन (एमटीआरसी) सिस्टम लगेगा। सुदूर छोटे दो स्टेशनों के बीच (सेक्शन)पर ट्रेन का पता लगाने के लिए डायग्नोस्टिक एंड प्रीटेक्टिव सिस्टम, एडवांस मेनटेनेंस सिस्टम लगेगा जबकि प्रमुख रूप से ट्रेन प्रोटेक्शन एडं वॉर्निग सिस्टम (टीपीडब्लूएस) काम करेगा। इसमें ट्रेन इंजन के कैब में लगी स्क्रीन पर सभी सिग्नल नजर आएंगे। पायलट अपनी स्क्रीन पर आगे चल रही ट्रेन की रफ्तार जान सकेंगे। घने कोहरे, बारिश और खराब मौसम में ट्रेन की रफ्तार बनी रहेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation