• Latest
  • Trending

योगी कैबिनेट का महिलाओं को बड़ा लाभ देने का फैसला

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट का महिलाओं को बड़ा लाभ देने का फैसला

अब एक करोड़ की संपत्ति खरीद पर मिलेगी अतिरिक्त एक फीसदी की छूट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्रदेश में अब महिलाओं के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर बड़ी छूट मिलेगी। दरअसल, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने अब एक करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी खरीद पर महिलाओं को अतिरिक्त एक फीसदी की छूट देने का फैसला किया है। योगी सरकार अब तक 10 लाख रुपये तक की संपत्तियों पर 1 फीसदी की अतिरिक्त छूट देती थी। सरकार के निर्णय से महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने वालों की संख्या में वृद्धि होने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।
योगी सरकार के इस फैसले को महिलाओं के हाथों में संपत्ति का अधिकार आने के रूप में देखा जा रहा है। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम निर्णय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के स्टांप-न्यायालय शुल्क पंजीयन विभाग की ओर से इस संबंध में योजना तैयार की गई थी। महिलाओं को अतिरिक्त स्टांप शुल्क में छूट देने पर काफी समय से विचार चल रहा था। अब इसे कैबिनेट से पास करा लिया गया है। इस फैसले से महिलाओं को अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बचत हो सकेगी।
स्टांप शुल्क में होगा बदलाव
पुरुषों के नाम पर संपत्ति खरीद पर 7 फीसदी स्टांप शुल्क का प्रावधान है। महिलाओं से 6 फीसदी लिया जा रहा था। कैबिनेट से मुहर लगे नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब 1 करोड़ रुपये तक की संपत्तियों की खरीद पर महिलाओं से 7 फीसदी की जगह 6 प्रतिशत स्टांप शुल्क लिया जाएगा। इससे महिलाएं अधिकतम 1 लाख रुपये तक बचा सकेंगी। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कैबिनेट के फैसले के बाद कहा कि योगी सरकार की यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है। महिलाओं के अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
सरकारी गाड़ियों पर अहम निर्णय
योगी कैबिनेट ने 23 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इसमें सरकारी गाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने निर्णय लिया है कि 15 साल से पुरानी सरकारी गाड़ियों को अब कबाड़ घोषित किया जाएगा। साथ ही, योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि विवेकानंद छात्र सशक्तिकरण योजना के तहत अब विद्यार्थियों को केवल टैबलेट दिए जाएंगे। छात्रों को स्मार्टफोन नहीं देने का फैसला लिया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation