• Latest
  • Trending
यूपी विधानसभा में लगी अदालत, 19 साल बाद 6 दोषी पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, 19 साल बाद 6 दोषी पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा

March 10, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, 19 साल बाद 6 दोषी पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
यूपी विधानसभा में लगी अदालत, 19 साल बाद 6 दोषी पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, 19 साल बाद 6 दोषी पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा

लखनऊ। 2004 के विशेषाधिकार हनन मामले में प्रदेश विधानसभा में 6 दोषी पुलिकर्मियों को सजा सुनाई गई। भाजपा के तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई के साथ पुलिस ने अभद्रता की थी, उसी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दिया गया था।

विधानसभा में सभी पुलिसकर्मियों को दिन की समाप्ति तक (रात 12 बजे तक) कारावास की सजा सुनाई गई। विशेषाधिकार हनन समिति ने सर्वसम्मति से इन सभी को दोषी करार दिया था। सभी पुलिसकर्मियों ने विधानसभा में ही बनी जेल में रात 12 बजे तक सजा काटी। सजा पूरी होने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से सदन को अदालत के रूप में परिवर्तित करते हुए सजा का एलान किया।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

उन्होंने कहा कि सदन में सर्वसम्मति से सजा का प्रस्ताव स्वीकार हुआ है। सभी दोषी पुलिसकर्मियों को एक दिन के साधारण कारावास का आदेश दिया जाता है। तारीख बदलने तक इन्हें कारावास में रखा जाए। साथ ही कारावास में भोजन आदि की व्यवस्था की जाए। सजा सुनाए जाने के समय न तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में थे, न समाजवादी पार्टी और रालोद के विधायक।

प्रकरण चिंतनीय है : विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण चिंतनीय है। अपने अधिकारों से परे जाकर अफसरों ने काम किया। विधायिका की शक्तियों का प्रयोग इस तरह किया जाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक संदेश दिया जा सके। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि न्याय से ऊपर संवेदनशीलता मानी गई है। दोषियों का भी पक्ष सुना जाए।

माफी मांगता हूं : इसके बाद तत्कालीन सीओ अब्दुल समद ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पूरे सदन और सलिल विश्नोई जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। भविष्य में कोई त्रुटि नहीं होगी। तत्कालीन एसओ ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि हम आपका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।

यह था मामला
2004 में तत्कालीन भाजपा विधायक सलिल विश्नोई को पुलिस ने पीटा था। 15 सितंबर, 2004 को वह कानपुर में बिजली कटौती के खिलाफ जिलाधिकारी (कानपुर नगर) को ज्ञापन सौंपने जा रहे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation