• Latest
  • Trending
The state will be made TB free

यूपी में बसेगा दुनिया के पांच सबसे सुंदर शहरों जैसा नया नगर

November 17, 2023
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में बसेगा दुनिया के पांच सबसे सुंदर शहरों जैसा नया नगर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 17, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
The state will be made TB free
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश में जल्दी ही दो नए आधुनिक शहर बसेंगे । देश की राजधानी दिल्ली से लगने वाली यूपी की सीमा पर न्यू नोएडा तथा न्यू ग्रेटर नोएडा के नाम से दो नए शहर बसाए जाएंगे। न्यू नोएडा शहर बसाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब न्यू ग्रेटर नोएडा शहर बसाने की घोषणा की गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दावा किया है कि न्यू नोएडा शहर दुनिया के पांच सबसे सुंदर शहरों जैसा बनेगा।

मास्टर प्लान 2041
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने न्यू ग्रेटर नोएडा शहर बसाने की घोषणा की है। यह नया शहर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 140 गांवों के किसानों की जमीन पर बसाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा शहर को 117 गांवों की जमीन पर बसाया गया था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नया शहर बसाने के लिए मास्टर प्लान 2041 बना लिया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

हाल ही में बनाए गए मास्टर प्लान 2041 के मुताबिक ग्रेटर नोएडा तथा न्यू ग्रेटर नोएडा की आबादी मिलाकर कम से कम 40 लाख हो जाएगी। न्यू ग्रेटर नोएडा शहर को बसाते समय उन सभी चीजों का ध्यान रखा जाएगा जिनके कारण ग्रेटर नोएडा शहर में कुछ खामियां रह गई थीं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि न्यू ग्रेटर नोएडा शहर को बसाते समय से ही बिजली की आपूर्ति का काम निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी को सौंपा जाएगा। यह कंपनी ग्रेटर नोएडा में पहले से ही बिजली की आपूर्ति कर रही है।

शहर का बेसिक इंन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करते समय ही पूरे शहर के लिए बिजली की अंडरग्राउंड लाइन डाल दी जाएगी। न्यू ग्रेटर नोएडा शहर में बिजली का कोई भी तार ऊपर दिखाई नहीं देगा। बिजली के सभी तार अंडरग्राउंड डाले जाएंगे।

न्यू ग्रेटर नोएडा शहर बस जाने पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 55970 हेक्टेयर हेा जाएगा। न्यू ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्धनगर तथा बुलंदशहर जिले के 140 गांव शामिल किए जाएंगे।

इन शहरों से मुकाबला
अब आपको दुनिया के उन पांच शहरों के नाम बता देते हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे सुंदर शहरों के रूप में गिना जाता है। एक सर्वे के मुताबिक दुनिया का सबसे सुंदर शहर सिंगापुर है। दूसरे स्थान पर वेनिस शहर है। तीसरे स्थान पर पेरिस को गिना जाता है। चौथे स्थान पर प्राग शहर का नंबर आता है तथा पांचवां सबसे सुंदर ब्राजील के रिया डि जेनेरियो को माना जाता है। दुनिया में घूमने वाले लोग इन पांच सुंदर शहरों को देखना जरूर पसंद करते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मानें तो न्यू ग्रेटर नोएडा शहर दुनिया के इन पांचों शहरों को अपनी सुंदरता से टक्क र देता हुआ नजर आएगा।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation