• Latest
  • Trending
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट वैश्विक उद्योग जगत के लिए बेहतरीन मंच

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट वैश्विक उद्योग जगत के लिए बेहतरीन मंच

December 16, 2022
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट वैश्विक उद्योग जगत के लिए बेहतरीन मंच

ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल से बोले सीएम योगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 16, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट वैश्विक उद्योग जगत के लिए बेहतरीन मंच

ब्लिट्ज विशेष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट वैश्विक उद्योग जगत के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा। सीएम ने यह बात तब कही जब उत्तर प्रदेश के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापारिक सुगमता) और ईज ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस (प्रारंभिक सुगमता) के शानदार माहौल से प्रभावित ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे शिष्टाचार भेंट करने के लिए आया था। इस दौरान औद्योगिक दल ने उत्तर प्रदेश में विविध सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं पर मंथन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में सहभागिता के लिए उत्साह भी प्रदर्शित किया। सीएम योगी ने कहा कि अब जबकि उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल जर्मनी में औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ यहां निवेश की संभावनाओं पर चर्चा कर रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी हाई कमिश्नर सारा स्टोरे के नेतृत्व में औद्योगिक निवेशकों का समूह उत्तर प्रदेश के औद्योगिक माहौल का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने राजधानी लखनऊ में उपस्थित है।

राष्ट्र को दी ये सौगात
  • रोड कनेक्टिविटी से माल परिवहन तक की सुविधाओं से युक्त है प्रदेश
  • 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का एकमात्र राज्य है उत्तर प्रदेश

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। यह इन्वेस्टर्स समिट वैश्विक औद्योगिक जगत को आर्थिक विकास में सहयोग करने के लिए एक समग्र मंच प्रदान करने में उपयोगी सिद्ध होगा। ऑस्ट्रेलिया के उद्यमियों और निवेशकों का सहयोग इस समिट को नई ऊंचाई तक ले जाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में नई पहचान बना रहा है। प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

उन्होंने कहा कि 7 चालू और 6 निर्माणाधीन एक्सप्रेसवेज के साथ उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय रोड कनेक्टिविटी की उपलब्धता है। यह एक्सप्रेसवे पूरे राज्य में मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। उत्तर प्रदेश 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का एकमात्र राज्य बनने जा रहा है। यहां देश का पहला अंतर्देशीय जलमार्ग (इनलैंड वॉटर वे) विकसित किया जा रहा है। सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है। योगी ने कहा कि प्रदेश में 90 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं जो करोड़ों युवाओं को रोजगार दे रही हैं। प्रदेश में हर जिले का अपना यूनिक उत्पाद है। प्रदेश आज पॉवर सरप्लस (अतिरिक्त बिजली) और रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में अपने बड़े लक्ष्यों के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी बोले कि उप्र सरकार राज्य में अनेक औद्योगिक परियोजनाओं पर काम कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए लगभग 25 नीतियों को तैयार किया गया है। यहां आईआईटी और आईआईएम जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं के साथ 79 विश्वविद्यालय हैं। 6 कृषि विश्वविद्यालय हैं। 2 एम्स के अलावा हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं। भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ स्थापित हो रहे दो डिफेंस इंडस्टि्रयल कॉरिडोर में से एक का विकास उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 6 नोड्स आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, झासी एवं चित्रकूट चिह्नित हैं।

ऑस्ट्रेलियाई दल की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार अपने निवेशकों के व्यावसायिक हितों का संरक्षण करती रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर उपस्थित थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation