• Latest
  • Trending
मैक्सिको-थाईलैंड के साथ अब तक 7 देश बने यूपी के पार्टनर कंट्री

मैक्सिको-थाईलैंड के साथ अब तक 7 देश बने यूपी के पार्टनर कंट्री

November 5, 2022
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मैक्सिको-थाईलैंड के साथ अब तक 7 देश बने यूपी के पार्टनर कंट्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 5, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
मैक्सिको-थाईलैंड के साथ अब तक 7 देश बने यूपी के पार्टनर कंट्री

ब्लिट्ज विशेष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य में आगामी 10 से 12 फरवरी 2023 तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस2023) का आयोजन करेगी। समिट के आयोजन में इंग्लैंड, मॉरिशस, फ्रांस, डेनमार्क और सिंगापुर पहले ही पार्टनर कंट्री बन चुके हैं। मैक्सिको और थाईलैंड से भी डील फाइनल हो चुकी है। इसके अलावा इसमें 19 देशों को पार्टनर कंट्री के तौर पर जोड़ने का लक्ष्य है जिसमें से अब तक पांच देश उत्तर प्रदेश के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं। अब मैक्सिको और थाईलैंड के पार्टनर कंट्री बनने के बाद यह संख्या 7 हो चुकी है।

इसके जरिए प्रदेश में रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य तय कर रखा है। इस समिट के जरिए मैक्सिको और थाईलैंड के अलावा और भी कई देशों को जोड़ने का लक्ष्य है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को भी तेज गति से बढ़ावा मिल सके।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

जीआईएस में आएंगे 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि

यूपी में आयोजित होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में दुनिया भर के 10 हजार से ज्यादा डेलिगेट्स आएंगे। योगी सरकार विश्व के बड़े व्यापारिक और औद्योगिक समूहों को प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। सरकार की तरफ से भारतीय मिशनों के साथ लक्षित कंपनियों, खासकर वे जो भारत में निवेश करना चाहती हैं, उन विदेशी कंपनियों को यूपी जीआईएस में आमंत्रित करने को लेकर भी चर्चा की जा रही है।

विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर फोकस

इस समिट के जरीए योगी सरकार उन लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश कर रही है जो यूपी के हैं पर विदेश में रह रहे हैं और आर्थिक तौर पर काफी मजबूत हैं। ऐसे लोगों पर योगी सरकार का फोकस रहेगा। इसके अलावा रोड शो के लिए मेजबान देशों के महत्वपूर्ण व्यापारिक संगठनों और विभागों से भी बातचीत का दौर शुरू हो चुका है।

नवंबर से शुरू होंगे विदेश दौरे

अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, जापान, इजराइल, रूस, बेल्जियम, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को पार्टनर कंट्री बनाने के लिए भी सरकार के आला अधिकारी मिशन मोड में जुटे हुए हैं। नवंबर में सरकार की ओर से सभी 19 देशों के 21 शहरों में रोड शो का आयोजन किया जाना है। इसके लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके मंत्री अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे और उन्हें पार्टनर कंट्री बनने के लिए आमंत्रित करेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation