• Latest
  • Trending
मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

February 3, 2023
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बहुत ज़्यादा और बहुत कम: भारत का स्थायी पानी सवाल

July 19, 2026
india-vs-england

लॉर्ड्स में आज फैसला, परदे पर नोलन का रिकॉर्ड

July 19, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

जीएसटी में 13 महीने की सबसे तेज़ उछाल, पर व्यापार घाटा भी चौड़ा

July 19, 2026
गगनयान मिशन

पहले सुरक्षा, फिर अंतरिक्ष: गगनयान ने पार किए तीन अहम परीक्षण

July 19, 2026
mansoon

आसमान खुलकर बरसा: मानसून अपने चरम पर, तैयारी की परीक्षा

July 19, 2026
UPI

तरक्की के नीचे बिछी डिजिटल पटरी: भारत का खामोश बुनियादी ढांचा

July 19, 2026
automobile

जून में रिकॉर्ड बिक्री: यात्री वाहनों की मांग 24% बढ़ी

July 19, 2026
Tuesday, July 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

बर्तन, औजार और कांसे के रोमन सिक्के मिले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

ब्लिट्ज ब्यूरो

काइरो। मिस्र में पुरातत्वविदों ने दूसरी-तीसरी शताब्दी का एक शहर खोज निकाला है। खोज में बर्तन, औजार और कांसे के रोमन सिक्के भी मिले हैं। यह दुर्लभ खोज मिस्र के शहर लक्सर में हुई है। बताया जा रहा है कि यह शहर दूसरी और तीसरी शताब्दी का है।

कबूतरों के विशेष घोंसले

मिस्र के पुरातत्व परिषद के प्रमुख मुस्तफा वजिरी ने जानकारी दी कि शहर में कई आवासीय भवन सुरक्षित अवस्था में मिले हैं। लोगों ने कबूतरों के लिए भी ऊंचे घोंसले बनाए थे। वजिरी ने इसे ‘लक्सर के पूर्वी तट पर पाया जाने वाला सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण शहर’ बताया है। शोधकर्ताओं ने शहर में कई ऐसे स्थान भी खोज निकाले हैं जहां से बर्तन, औजार और कांसे के रोमन सिक्के मिले हैं।

मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

1 of 3
- +
मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

1.

2.

3. मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर

मिस्र में खुदाई में निकला 1800 साल पुराना शहर


शोधकर्ताओं ने लक्सर के नील नदी के पश्चिमी तट पर खुदाई की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्हें यह शहर मिला है। नील नदी का यह क्षेत्र प्राचीन मंदिरों और मकबरों, रानियों की घाटी, राजाओं की घाटी आदि पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

कई बड़ी खोजें

मिस्र के शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2021 में लक्सर के पश्चिमी तट पर 3,000 साल पुराने सुनहरे शहर की खोज की थी। इस शहर को मिस्र में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा प्राचीन शहर माना जाता है।

खोजों पर जोर दे रही सरकार

कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध ने मिस्र के पर्यटन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। मिस्र का पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 प्रतिशत है और यह 20 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से नौकरी देता है। कोरोना महामारी के कारण मिस्र में पर्यटक आने बंद हो गए। महामारी का प्रकोप जब खत्म होना शुरू हुआ तो रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया। इससे भी मिस्र के पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हुआ क्योंकि मिस्र में सबसे अधिक पर्यटक यूक्रेन और रूस से आते हैं।

मिस्र सरकार पुरातत्विक खोजों के जरिए पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है और अपनी वैश्विक छवि भी सुधार रही है।

मिस्र में 2014 से पहले तक राजनीतिक अशांति का दौर रहा जिससे पर्यटन घाटे में आ गया था। अब मिस्र की अब्देल फतेह अल सीसी की सरकार आर्थिक स्थिति को सुधारने और छवि बदलने के मकसद से पर्यटन पर खास ध्यान दे रही है। जनवरी की शुरुआत में मिस्र में पुरातत्वविदों ने थेबन नेक्रोपोलिस में दो प्राचीन मकबरों में हजारों वर्ष पुरानी नौ मगरमच्छों की खोपड़ियों का पता लगाया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation