• Latest
  • Trending
भगवान को मिलती हैं रोज 150 चिटि्ठयां

भगवान को मिलती हैं रोज 150 चिटि्ठयां

January 7, 2023
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
daily-news

भारतनेट, जीएसटी और भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

August 28, 2026
अमेरिका में भारतीय छात्रों के नए वीज़ा नियम

पंद्रह सितंबर के बाद तीस दिन

August 28, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
भारत में एमबीबीएस और पीजी मेडिकल सीटें 2026

असली नंबर एमबीबीएस का नहीं, पीजी का है

August 28, 2026
daily-news

भारत की अर्थव्यवस्था और विकास 2026

August 28, 2026
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
Saturday, August 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भगवान को मिलती हैं रोज 150 चिटि्ठयां

एक डाकघर ऐसा जहां लोग मनपसंद जोड़ीदार से लेकर गृहप्रवेश तक की लगाते हैं अर्जी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 7, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
भगवान को मिलती हैं रोज 150 चिटि्ठयां

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आजकल लैटर या चिट्ठी लिखने वाले को पुराने जमाने की सोच वाला मान लिया जाता है लेकिन केरल में एक ऐसा पोस्ट ऑफिस है, जहां आज भी रोज सादे पोस्टकार्ड, लिफाफे, आसमानी नीले अंतर्देशीय पत्र बड़ी संख्या में आते हैं। ये सारे लैटर स्वामी अयप्पन सबरीमला पोस्ट ऑफिस, पिन कोड-689713 का पता लिखे होते हैं।

यहां के पोस्टमास्टर अरुण पीएस के मुताबिक, केरल के इस डाकघर में अभी भी भगवान अयप्पा के नाम हर रोज 100-150 पत्र मिलते हैं। 1963 में स्थापित डाकघर कोविड के दौरान बंद पड़ा था। 20 जनवरी 2023 तक चलने वाले मंडला-मकरविलक्कू उत्सव को ध्यान में रखते हुए कुछ माह पहले इसे फिर खोला गया। पथानमथिट्टा जिले में पेरियार टाइगर रिजर्व के बीच में सह्याद्री में पहाड़ी की चोटी पर प्रसिद्ध मंदिर के बगल में यह डाकघर स्थित है।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

भगवान को क्या लिखते हैं भक्त
पोस्ट मास्टर कहते हैं कि साफ तौर पर तो नहीं कह सकता कि अंतर्देशीय पत्रों और लिफाफों के अंदर क्या होता है, लेकिन इतना मालूम है कि लोग इन पत्रों के जरिए बीमारी या वित्तीय संकट को कम करने के लिए अयप्पा का आशीर्वाद मांगते हैं। शादी, बच्चे के नामकरण समारोह या गृह-प्रवेश के निमंत्रण भी लोग पोस्ट से भेजते हैं। ब्रह्मचारी देवता से लोग अपने प्रेम संबंधों में मिलाप की भी प्रार्थना करते हैं। मंदिर के अधिकारियों को सौंपे जाने से पहले सभी पत्रों को भगवान अयप्पा की मूर्ति के सामने रखा जाता है। पम्बा स्थित डाकघर से पत्र और अन्य डाक सामग्री लाने के लिए दो कार्यकर्ता बारी-बारी से पहाड़ी के नीचे जाते हैं।

चढ़ावा भी भेजा जाता है
डाकघर के कर्मचारी अन्य डाक मंडलों से प्रतिनियुक्ति पर हैं। वर्तमान में, पोस्टमास्टर अरुण के अलावा एक डाकिया और दो मल्टी-टास्किंग कर्मचारी हैं। चारों पोस्ट ऑफिस से लगे एक कमरे में रहते हैं। देवता को 10 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक के मनी ऑर्डर भी मिलते हैं। मंदिर में वितरित अरावण प्रसाद को देश के किसी भी डाकघर से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है, और सन्निधानम (मंदिर परिसर) स्थित डाकघर ऑनलाइन आदेश प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर इसे भेज देता है।

अब बढ़ गई है ऑनलाइन बुकिंग
केके डेविस, निदेशक डाक सेवा, मुख्यालय, तिरुवनंतपुरम ने बताया कि कुछ साल पहले तक डाकघर को विभिन्न अनुष्ठानों के लिए भक्तों से मनी ऑर्डर के रूप में प्रतिदिन हजारों रुपये प्राप्त होते थे। अब इस तरह के अनुष्ठानों को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप मनी ऑर्डर कम हो गए हैं।तीर्थयात्री इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से देश भर के किसी भी बैंक से पैसे भी निकाल सकते हैं

पोस्ट ऑफिस की अनूठी सील
सबरीमला अय्यप्पा की मूर्ति और मंदिर की 18 स्वर्ण सीढ़ियों के साथ इस डाकघर की अनूठी मुहर 1974 में शुरू की गई थी। यह तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा आकर्षण है। कई लोग यहां से अपने निकट और प्रिय लोगों को पत्र और पोस्टकार्ड पोस्ट करते हैं ताकि उन्हें मुहर की छाप के साथ एक स्मृति चिन्ह दिया जा सके जिसे वे जीवन भर संजो कर रख सकते हैं। जब तीर्थयात्रा के मौसम के बाद डाकघर बंद हो जाता है, तो सील को पठानमथिट्टा डाक अधीक्षक के लॉकर में जमा करा दिया जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation