• Latest
  • Trending
पाकिस्तान खतरनाक जगह जहां कर्ज के सहारे सिस्टम चलता है : आईएमएफ

पाकिस्तान खतरनाक जगह जहां कर्ज के सहारे सिस्टम चलता है : आईएमएफ

March 10, 2023
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बहुत ज़्यादा और बहुत कम: भारत का स्थायी पानी सवाल

July 19, 2026
india-vs-england

लॉर्ड्स में आज फैसला, परदे पर नोलन का रिकॉर्ड

July 19, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

जीएसटी में 13 महीने की सबसे तेज़ उछाल, पर व्यापार घाटा भी चौड़ा

July 19, 2026
गगनयान मिशन

पहले सुरक्षा, फिर अंतरिक्ष: गगनयान ने पार किए तीन अहम परीक्षण

July 19, 2026
mansoon

आसमान खुलकर बरसा: मानसून अपने चरम पर, तैयारी की परीक्षा

July 19, 2026
UPI

तरक्की के नीचे बिछी डिजिटल पटरी: भारत का खामोश बुनियादी ढांचा

July 19, 2026
automobile

जून में रिकॉर्ड बिक्री: यात्री वाहनों की मांग 24% बढ़ी

July 19, 2026
Monday, July 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाकिस्तान खतरनाक जगह जहां कर्ज के सहारे सिस्टम चलता है : आईएमएफ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
पाकिस्तान खतरनाक जगह जहां कर्ज के सहारे सिस्टम चलता है : आईएमएफ

पाकिस्तान खतरनाक जगह जहां कर्ज के सहारे सिस्टम चलता है : आईएमएफ

वॉशिंगटन। इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को कर्ज की नई किश्त जारी करने के बजाय सुधरने की सलाह दी है। आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा है कि सबसे पहले तो पाकिस्तान को एक मुल्क की तरह बर्ताव करना सीखना होगा। उन्होंने कहा- पाकिस्तान एक ऐसी खतरनाक जगह बनती जा रही है जहां कर्ज के सहारे ही सिस्टम चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, सवाल यह है कि आईएमएफ आपको लोन देता है, लेकिन आप इसका इस्तेमाल गरीबों की भलाई के बजाए इस तरीके से करते हैं कि इसका फायदा मुल्क के अमीरों को होता है। पाकिस्तान पर इस वक्त 100 अरब डॉलर का कर्ज है। महंगाई दर 40 प्रतिशत के करीब हो चुकी है। सरकार के पास महज 2.7 अरब डॉलर के फॉरेन डिपॉजिट हैं। चीन ने हाल ही में पाकिस्तान को 700 मिलियन डॉलर और बतौर कर्ज दिए हैं लेकिन इससे एक महीने का खर्च निकलना भी मुश्किल है।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

फोकस 2 चीजों पर
‘ग्रीक सिटी टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में आईएमएफ चीफ ने कहा- पाकिस्तान से हम शुरुआत में दो चीजों पर फोकस करने को कह रहे हैं। पहला, टैक्स कलेक्शन बढ़ाइए। हैरानी की बात है कि वहां चंद लाख लोग ही टैक्स देते हैं और उनके पास बेहिसाब दौलत है। दूसरा- सब्सिडी सिस्टम बदलें। ये कौन सा तरीका है कि आईएमएफ से पैसा लेकर जाते हैं और इसका फायदा अमीरों को होता है। हकीकत में जिन गरीबों की इसकी जरूरत है, उनके पास तो कुछ पहुंचता ही नहीं।

आईएमएफ की एमडी ने पाकिस्तान की फौज और खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया। कहा- एक बेहद गरीब मुल्क में सेना को बजट का 20 फीसदी हिस्सा कैसे मिल जाता है। ब्यूरोक्रेट्स और दूसरे अफसर रिटायर होने के बाद भी लाखों रुपए कमाते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation