• Latest
  • Trending
निवेश के लिए भारत दुनिया में सबसे बेहतर देश : पीएम

निवेश के लिए भारत दुनिया में सबसे बेहतर देश : पीएम

February 11, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

निवेश के लिए भारत दुनिया में सबसे बेहतर देश : पीएम

मोदी ने बायो फ्यूल ई20 किया लॉन्च

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
निवेश के लिए भारत दुनिया में सबसे बेहतर देश : पीएम

ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलुरू। पीएम मोदी ने यहां इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन किया। एनर्जी वीक का मकसद रीन्यूबल एनर्जी की तरफ भारत के बढ़ते कदम को हाईलाइट करना है। इसमें दुनिया भर के 30 से ज्यादा मंत्री शामिल हुए। भारत की एनर्जी और उसके फ्यूचर से जुड़ी चुनौतियों और मौकों पर चर्चा करने के लिए 30 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि और 500 स्पोक्सपर्सन ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने बायो फ्यूल ई20 को लॉन्च किया। 15 शहरों के 84 आउटलेट्स पर मिलना शुरू हो गया है। पीएम ने सोलर एनर्जी से चलने वाले कुकिंग सिस्टम, बायो फ्यूल और अनबॉटल्ड ड्रेस को भी लॉन्च किया। इसके बाद मोदी ने एनर्जी इंडिया वीक में आए इन्वेस्टर्स से कहा कि भारत निवेश के लिए दुनिया में सबसे बेहतर जगह है।

– इंडिया एनर्जी वीक में दुनिया भर के 30 से ज्यादा मंत्री शामिल हुए

पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें
■आज करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर मिडिल क्लास बने। गांव में इंटरनेट पहुंचाने के लिए 6000 किमी से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जा रहे हैं। 13 गुना ब्रॉडबैंड यूजर्स बढ़े हैं। इंटरनेट कनेक्शन तीन गुना बढ़े हैं। भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन चुका है। भारत के लोग चाहते हैं उन्हें बेहतर सर्विस, इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्ट मिले।’

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

उन्होंने कहा, ‘भारत में एनर्जी की मांग बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में कई नए शहर बनने वाले हैं। भारत की एनर्जी डिमांड दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। 2030 तक अपने एनर्जी मिक्स में नेचुरल गैस का हिस्सा बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम हो रहा है। इसे 6फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। सीएनजी स्टेशन बढ़कर 5 हजार हो गए हैं। गैस पाइप लाइन 22 हजार किमी. से ज्यादा बिछाई जा चुकी है। अगले कुछ साल में इसका नेटवर्क 35 हजार किमी तक पहुंच जाएगा।’ प्रधानमंत्री बोले- पिछले साल अगस्त में एशिया की पहली 2जी एथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना की है। एक और सेक्टर जिसमें भारत विश्व में लीड ले रहा है, वह है नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन। इस दशक के अंत तक हम इसके प्रोडक्शन का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अगले 5 साल में ग्रे को ग्रीन से रिप्लेस कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल से बायो फ्यूल पर तेजी से काम हो रहा है। पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ाकर 1.5 फीसदी कर चुके हैं। हम 20 प्रतिशत की तरफ बढ़ रहे हैं। बायो फ्यूल 15 शहरों में मिलेगा, इसके बाद देशभर में विस्तार होगा। हर साल 10 करोड़ बॉटल की रिसाइकलिंग का टारगेट है। भारत में 25 करोड़ से ज्यादा परिवार हैं। 19 करोड़ से ज्यादा परिवार क्लीन कुकिंग से जुड़े हैं। ग्रीन क्लीन कुकिंग को नया आयाम मिलने वाला है। तीन साल में ही 3 करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर कुक टॉप की पहुंच होगी। जिन 11 राज्यों और यूटी में यह फ्लेक्स फ्यूल मिलेगा उनमें दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, दमन दीव और दादरा और नगर हवेली का नाम शामिल हैं।

पीएम को मिली मेसी की जर्सी
बेंगलूरु। प्रधानमंत्री मोदी को यहां खास तोहफा मिला। अर्जेंटीना की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने इंडिया एनर्जी वीक के मौके पर पीएम मोदी को अर्जेंटीना के विश्व विजेता फुटबॉलर मेसी की टी-शर्ट भेंट की। पीएम मोदी ने लियोनल मेसी और अर्जेंटीना टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी थी।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation