• Latest
  • Trending
नंदी व जितिन लाए 3 देशों से 77,140 करोड़ का निवेश

नंदी व जितिन लाए 3 देशों से 77,140 करोड़ का निवेश

December 30, 2022
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नंदी व जितिन लाए 3 देशों से 77,140 करोड़ का निवेश

उद्योग मंत्री ने योगी आदित्यनाथ को सौंपी रिपोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
नंदी व जितिन लाए 3 देशों से 77,140 करोड़ का निवेश

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी 3 देशों से 77,140 करोड़ रुपए का निवेश लेकर आए हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट उद्योग मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। देश का ग्रोथ इंजन बन रहे उत्तर प्रदेश में फरवरी 2023 में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसमें इंटरनेशनल स्तर के निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए नंद गोपाल नंदी जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन गए थे। तीन देशों के 9 दिवसीय दौरे में करीब 77,140 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

निवेशक इकाइयां लगाने के इच्छुक
नंदी ने कम्पनियों के मुख्यालयों व निर्माण इकाइयों का भ्रमण, शीर्ष उद्यमियों व प्रवासी भारतीयों के साथ बैठक के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। सीएम को बताया गया कि तीनों देशों की प्रतिष्ठित कम्पनियों से डिफेंस, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस, वेस्ट मैनेजमेंट, टेक्सटाइल्स जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर्स में लगभग 77 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यूपी जीआईएस 2023 प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति को नया आयाम देगा। यह आयोजन संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से समृद्धि का महोत्सव साबित होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

योगी आदित्यनाथ की सराहना पूरे विश्व में
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। विभिन्न रोड शो के दौरान वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों में उत्तर प्रदेश में निवेश व उद्योग लगाने को लेकर उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल द्वारा भ्रमण से पूर्व की कार्ययोजना, प्रभावी रणनीति और प्राप्त सकारात्मक परिणामों की सराहना की। सभी इंटरनेशनल कंपनियों ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की है। मंत्री नन्दी ने कहा कि भ्रमण से पूर्व व्यापक रूप से कार्य योजना तय की गई। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी नवनीत सहगल, सैंथिल पाण्डियन और प्रांजल यादव भी साथ गए थे। मंत्री नंदी ने बताया कि तीन देशों के दौरे के पूर्व हमने सम्बंधित देशों के दूतावासों के सक्षम अधिकारियों के साथ ही सीआईआई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भ्रमण के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की थी। तय कंपनियों के निवेशकों के कार्यालयों और फैक्ट्री के भ्रमण का कार्यक्रम तैयार किया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation