• Latest
  • Trending
धरती पुत्रों पर मेहरबान महाराष्ट्र सरकार

धरती पुत्रों पर मेहरबान महाराष्ट्र सरकार

March 17, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

धरती पुत्रों पर मेहरबान महाराष्ट्र सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
धरती पुत्रों पर मेहरबान महाराष्ट्र सरकार

अनिल वोहरा

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया। फडणवीस ने किसानों, महिलाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, बुनियादी सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण वाला पंच अमृत बजट पेश किया। किसानों के लिए महज एक रुपए की राशि में फसल बीमा गारंटी का प्रावधान किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से हर साल छह हजार रुपए की राशि की मदद किसानों के लिए प्रस्तावित की गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 4,49,522 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसे पंच अमृत बजट कहा गया। पिछले वर्ष 4,03,447 करोड़ रुपये का बजट था। इस बार 16,112 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया गया जबकि पिछले साल 24,353 करोड़ रुपये का घाटा था। महाराष्ट्र सरकार के बजट में किसानों के लिए काफी योजनाओं को शामिल किया गया है। फडणवीस ने कहा कि बजट में किसानों के लिए प्रावधान को बढ़ाकर 6,900 करोड़ रुपये किया गया है और स्वास्थ्य बीमा योजना ‘महात्मा फुले जन आरोग्य योजना’ के दायरे को बढ़ाया गया है। इसे 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। शिंदे नीत सरकार का गठन जून 2022 में हुआ था। विधान परिषद में बजट प्रस्ताव राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने पढ़ा।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

बजट के खास पहलू : फडणवीस ने घोषणा की कि अब एक रुपए में बीमा फसल योजना किसान रजिस्टर कर सकेंगे। किसानों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। किश्त का भुगतान राज्य सरकार करेगी। 3, 312 करोड़ रुपए का भार राज्य सरकार वहन करेगी । धान के किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन सब्सिडी देने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा ड्रोन के जरिए फसलों का ई-पंचनामा भी किया जाएगा।

किसानों को सालाना 12 हजार रुपए : महाराष्ट्र सरकार ने नमो शेतकरी योजना के जरिए किसानों को सालाना 6,000 की राशि देने का प्रावधान किया है। वहीं केंद्र से भी हर साल किसानों को 6,000 रुपये मिलते हैं। यानी कि इस योजना के लागू हो जाने के बाद किसानों को कुल मिलाकर 12,000 रुपए हर साल मिलेंगे। इससे आर्थिक तौर पर कहीं न कहीं किसानों को बड़े पैमाने पर मजबूती मिलेगी।

पांच लाख रुपए का बीमा कवर : महात्मा ज्योतिराव फुले जनारोग्य योजना में बीमा कवर 1.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। इसमें 200 नए अस्पताल शामिल किए जाएंगे। किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लाभ को 2.50 लाख रुपए से बढ़ाकर चार लाख रुपए तक कर दिया गया है। राज्य भर में 700 स्व.बालासाहेब ठाकरे अस्पताल हो गए हैं।

महिलाओं पर खास ध्यान : लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए ‘लेक लाडकी’ योजना के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ मिलेगा। जन्म के बाद प्रति लड़की के लिए 5,000 रुपये दिए जायेंगे। पहली कक्षा में 4,000 रुपये, छठी कक्षा में 6,000 रुपये दिए जाएंगे। ग्यारहवीं में 8,000 रुपये दिए जायेंगे। बालिका के 18 वर्ष की होने पर 75,000 रुपये दिए जायेंगे। इसके अलावा सरकारी बसों (रोडवेज) में महिलाओं का सिर्फ आधा किराया लगेगा। महिलाएं अब प्रति माह 25,000 रुपये तक का व्यवसाय बिना टैक्स के कर सकेंगी। पहले यह सीमा 10,000 रुपये प्रति माह थी।

10 लाख घरों का लक्ष्य : बजट में दस लाख नए घर आम जनता के लिए बनाने का प्रावधान किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 साल में 10 लाख घरों के लिए मोदी आवास घरकुल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 लाख घर (2.5 लाख आवास अनुसूचित जाति-जनजाति, 1.5 लाख अन्य वर्ग) बनेंगे।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा : बजट में किसानों की कर्जमाफी का भी प्रावधान किया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना 2017 के शेष पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation