• Latest
  • Trending
...then make us sit in BMC

…तो हमें ही बीएमसी में बैठा दो

March 8, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

…तो हमें ही बीएमसी में बैठा दो

सभी राजनीतिक दलों को नोटिस जारी करने का आदेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 8, 2024
in महाराष्ट्र
0
...then make us sit in BMC

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फुटपाथ,पब्लिक रोड, बिजली के खंभे और पेड़ों पर लगे अवैध होर्डिंग को लेकर बीएमसी को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने बीएमसी को तत्काल सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध बैनर-पोस्टर और बोर्ड हटाने का निर्देश दिया है। मामले में बीएमसी की निष्कि्रयता की शिकायत पर चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने तंज भरे लहजे में कहा कि आप हमें ही बीएमसी में बैठा दो।

हाई कोर्ट में अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अभी तक बीएमसी ने जो किया, वह पर्याप्त नहीं दिख रहा है। लिहाजा उसे कुछ और अधिक करने की जरूरत है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

जीवन के लिए भी घातक
सड़कों पर अवैध होर्डिंग लगने से न सिर्फ रास्ते ब्लॉक होते हैं बल्कि राहगीरों को अवरोध का सामना करना पड़ता है। यह उनके जीवन के लिए भी घातक होता है। इसलिए बीएमसी फौरन पहले सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध होर्डिंग को हटाए।

चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस आरिफ डॉक्टर की बेंच ने बीएमसी को कहा है कि वह उन स्थलों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें, जिन्हें होर्डिंग के लिए चिन्हित किया गया है ताकि लोगों को पता चल सके कि वे कहां पर होर्डिंग लगा सकते हैं।

पर्यावरण के लिए नुकसान
इस बीच बेंच ने कहा कि होर्डिंग बनाने के लिए जिस सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है वह आसानी से नष्ट नहीं होती। इस लिहाज से यह पर्यावरण के लिए भी घातक है। इसलिए नागरिकों को भी इस मामले में सक्रियता दिखानी होगी।

क्या हुआ आश्वासन का
शहर भर में राजनीतिक दलों की अधिक होर्डिंग की बात को जानने के बाद बेंच ने कहा कि ऐसे दलों ने कोर्ट को लिखित आश्वासन दिया था कि वे अवैध होर्डिंग को बढ़ावा नहीं देंगे। इसके बावजूद सुनवाई के दौरान किसी भी राजनीतिक दल का पक्ष रखने के लिए कोई वकील अदालत में मौजूद नहीं हुआ। बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील सिद्धेश पिनलकर को सभी राजनीतिक दलों (बीजेपी,कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

बीएमसी ने कहा, हटाए 10 हजार बैनर-पोस्टर
इससे पहले बेंच ने बीएमसी का पक्ष रख रहे सीनियर एडवोकेट अनिल साखरे से अवैध होर्डिंग को लेकर की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। जवाब में एडवोकेट साखरे ने कहा कि जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के बीच कुल 47 हजार से अधिक अवैध बैनर,बोर्ड और पोस्टर को लेकर कार्रवाई की गई है। इनमें 10 हजार 839 राजनीतिक, 4551 कमर्शियल और 32481 धार्मिक बैनर-पोस्टर शामिल थे। पिछले साल अवैध होर्डिंग के मामले को लेकर 22 एफआईआर दर्ज कराई गईं। चार सौ से अधिक मामलों की सूचना पुलिस को दी गई। बीएमसी अवैध होर्डिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा अकेले जनवरी 2024 में 6423 बैनर-पोस्टर को लेकर कार्रवाई की गई। यह आगे भी जारी रहेगी। बीएमसी पब्लिक स्ट्रीट और फुटपाथ पर होर्डिंग की इजाजत नहीं देती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation