• Latest
  • Trending
Jewar airport

तय समय पर शुरू हो विमान सेवा : चीफ सेक्रेटरी

July 5, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तय समय पर शुरू हो विमान सेवा : चीफ सेक्रेटरी

- कहा, जेवर एयरपोर्ट के बहुत सारे कार्य फिनिशिंग स्टेज पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Jewar airport
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (वाईआईएएल) की विमान सेवा अप्रैल में शुरू होने की घोष्ाणा से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गाशंकर मिश्र ने यमुना अथॉरिटी में स्थित जेवर एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रनवे, टैक्सीवे, एप्रन, टेलीकॉम इक्वीपमेंट्स, रडार सिस्टम, एटीसी टॉवर, फायर स्टेशन और टर्मिनल बिल्डिंग आदि के निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को जेवर एयरपोर्ट से विमान सेवा तय समय पर ही शुरू होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित संस्थाओं यमुना अथॉरिटी लिमिटेड के सीईओ, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (निआल), डेवलपमेंट कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल, प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन कंपनी टाटा प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों, जिलाधिकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआईएसएफ, डीजीसीए और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट इत्यादि से विस्तार से चर्चा की।

25 प्लेन एक साथ खड़े हो सकते हैं
दुर्गाशंकर मिश्र ने इस दौरान कहा, प्रथम चरण में वार्षिक रूप से 1.2 करोड़ यात्रियों के आवागमन के लिए कार्य चल रहा है। यह क्षमता अंतिम चौथे चरण तक 7 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी। इसमें चार चरणों में छह एयरस्टि्रप बनेंगी। अभी एक पर कार्य चल रहा है। अभी एप्रन में 25 प्लेन एक साथ खड़े हो सकते हैं और 8 एयरोब्रिज हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा
चीफ सेक्रेटरी से कहा, मुझे खुशी है कि इस एयरपोर्ट के अधिकांश कार्य लगभग समय से चल रहे हैं। जहां कहीं कठिनाइयां आ रही हैं, उन पर विस्तार से चर्चा करके तरीका निकालने के लिए निर्देशित किया गया, जिससे यह एयरपोर्ट इसी वर्ष 2024 में वर्ष से पूर्व चालू हो सके। मौके पर तमाम सारे आवश्यक उपकरण पहुंच चुके हैं, जो कुछ लग चुके हैं या उनको लगाने की कार्यवाही चल रही है। बहुत सारे कार्य फिनिशिंग स्टेज पर हैं।

एयर कनेक्टिविटी हब बनेगा
आईएएस दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस बात के लिए मुझे आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सारे नेविगेशन के उपकरण ले लिए गए हैं, जो समय से लगा दिए जाएंगे। जिससे एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो सके। डीजीसीए ने भी अपना पूरा शेड्यूल बना रखा है, ताकि आवश्यक क्लियरेंस देने में अनावश्यक विलम्ब न हो।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation