• Latest
  • Trending
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

January 7, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 7, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

नई दिल्ली। मार्च में दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। दीवारों को कैनवास बनाया जा रहा है और कलाकार उनमें रंग भर रहे हैं। इन पर भारत की संस्कृति को देखा जा सकेगा। रानी झांसी रोड पर गोल चक्क र से लेकर ईदगाह तक कई जगहों पर दीवारों पर भारत की सांस्कृतिक धरोहरों की पेंटिंग बनाई गईं हैं। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों के आसपास भी ऐसी चित्रकारी की गई है।

खूबसूरत पेंटिंग्स आएंगी नजर
इस मार्ग के पास एक मकान की बाहरी दीवार को एमसीडी के चित्रकारों ने कैनवास बना कर हुमायूं के मकबरे का चित्र बनाया है। मार्ग के एकतरफ के एक हिस्से में जो दीवारें हैं, उन पर खूबसूरत पेंटिंग्स बनाईं गईं हैं और उस पर जी20 अंकित किया गया है। पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही हैं। दीवारों को सुंदर तरीके से पेंट किया गया है। एमसीडी एरिया के तमाम इलाकों में ऐसी पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं ताकि जी20 सम्मेलन के आयोजन के समय शहर खूबसूरत लगे। आगामी फरवरी या मार्च महीने तक शांति पथ व चाणक्यपुरी इलाके ट्यूलिप के फूलों से महक उठेंगे। पीले, सफेद, नारंगी, बैंगनी, नीले, गुलाबी व लाल रंगों के ट्यूलिप फूलों को लगाने का काम प्रारंभ हो चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

– दीवारों पर बनाए जा रहे कैनवास, कलाकार उकेर रहे रंग
– एनडीएमसी का एरिया ट्यूलिप सहित रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा

एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के अनुसार दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले जितने भी विदेशी अतिथि आएंगे, उनमें से ज्यादातर एनडीएमसी एरिया में स्थित होटलों में ठहरेंगे। ऐसे में पूरे एनडीएमसी एरिया को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इलाके में अलग-अलग किस्म के फूल लगाए जा रहे हैं। शांति पथ पर पहले 62800 ट्यूलिप के पौधे लगे थे। इस बार प्री- प्रोगाम्ड 1.26 लाख ट्यूलिप फ्लावर्स शांति पथ और आसपास के इलाकों में लगाए जा रहे हैं। प्री-प्रोगाम्ड कंप्यूटर की देखरेख में विकसित इन फूलों को खिलने के अनुमानित समय के आधार पर लगाया जा रहा है, ताकि सम्मेलन के दौरान खिले फूल आभा विखेर सकें।

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

1 of 3
- +
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

1. जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

2. जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

3. जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सज रही दिल्ली


ट्यूलिप समेत ये फूल भी शामिल
ट्यूलिप के अलावा पेटुनिया, साल्विया, सिनेरिया, ऐन्टिराइनम, पॉपी, वरबीना, डायनथस, हॉलीहॉक, नैस्टर्टियम, कैलेंडुला, डेज़ी समेत अन्य प्रजातियों के भी फूल अलग-अलग इलाकों में लगाए जा रहे हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान सेंट्रल पार्क में फ्लावर फेस्टिवल व ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन भी होगा। एनडीएमसी के सभी इलाकों में सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए जाएंगे। सेल्फी पॉइंट्स के लिए कनॉट प्लेस, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंभा, तालकटोरा गार्डन, 11 मूर्ति, मंडी हाउस, आरएमएल गोल चक्कर, विंडसर प्लेस, सी-हेक्सागन, सुनहरी बाग गोल चक्कर और तिलक मार्ग को चुना गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation