• Latest
  • Trending
जानें क्या-क्या हुआ देश-दुनिया में पहली बार

जानें क्या-क्या हुआ देश-दुनिया में पहली बार

December 30, 2022
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बहुत ज़्यादा और बहुत कम: भारत का स्थायी पानी सवाल

July 19, 2026
india-vs-england

लॉर्ड्स में आज फैसला, परदे पर नोलन का रिकॉर्ड

July 19, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

जीएसटी में 13 महीने की सबसे तेज़ उछाल, पर व्यापार घाटा भी चौड़ा

July 19, 2026
गगनयान मिशन

पहले सुरक्षा, फिर अंतरिक्ष: गगनयान ने पार किए तीन अहम परीक्षण

July 19, 2026
mansoon

आसमान खुलकर बरसा: मानसून अपने चरम पर, तैयारी की परीक्षा

July 19, 2026
UPI

तरक्की के नीचे बिछी डिजिटल पटरी: भारत का खामोश बुनियादी ढांचा

July 19, 2026
automobile

जून में रिकॉर्ड बिक्री: यात्री वाहनों की मांग 24% बढ़ी

July 19, 2026
Tuesday, July 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जानें क्या-क्या हुआ देश-दुनिया में पहली बार

भारत को मिली जी20 की कमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in 2022 का विहंगम अवलोकन
0
जानें क्या-क्या हुआ देश-दुनिया में पहली बार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने पिछले वर्ष एक दिसंबर को आधिकारिक तौर पर जी-20 की अध्यक्षता संभाल ली । इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने प्रधानमंत्री मोदी को जी20 की कमान विधिवत सौंपी। जी-20 दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जो विकास संबंधी योजनाओं का खाका तैयार करता है। इसकी अध्यक्षता संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समय भारत की आध्यात्मिक परंपरा से प्रोत्साहित होने का है, जो वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए मिलकर काम करने की वकालत करती है।

भारत की जी20 अध्यक्षता ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम से प्रेरित होकर एकता को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

हरियाणा ने अतिथि सत्कार से जीता विदेशी मेहमानों का दिल

महत्वपूर्ण आयाम है ‘वेस्ट टू वेल्थ’

पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं द्रोपदी मुर्मू
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा के आदिवासी समुदाय से संबंधित द्रोपदी मुर्मू
भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। राष्ट्रपति बनने वाली वह पहली आदिवासी महिला हैं।

भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी
भारत के लिए बेहद अच्छी खबर आई है कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और ग्लोबल इकोनॉमी में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। अब इसके आगे अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के अपने आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी भारत की इस उपलब्धि का विशेष रूप से जिक्र किया।

पीटी उषा को आईओसी की कमान
विश्व स्तर पर अनेक मेडल जीतने वाली भारत की उड़न परी और पूर्व ओलंपियन पीटी उषा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओसी) की अध्यक्ष बनी हैं। आईओसी के 95 वर्ष के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी ओलंपियन को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

नौसेना में पहला स्वदेशी आईएनएस विक्रांत
पीएम मोदी ने कोच्चि में देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को देश को समर्पित किया। उन्होंने नौसेना के नये निशान का भी अनावरण किया। अब तक ब्रिटिश काल का ध्वज इस्तेमाल किया जा रहा था।

5जी की शुरुआत
1 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 के एक इवेंट में मुकेश अंबानी ने कहा था कि दिसंबर 2023 तक जियो की 5जी सर्विस देश के हर शहर में होगी। इसके 4 दिन बाद 5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी में 5जी सर्विस की शुरुआत कर दी।

निजी रॉकेट ने भरी उड़ान
18 नवंबर को देश में पहली बार प्राइवेट स्पेस कंपनी का बनाया रॉकेट (विक्रम एस) लॉन्च किया गया। यह रॉकेट स्काईरूट एयरोस्पेस ने तैयार किया था। इसरो में साइंटिस्ट रहे पवन कुमार चांदना कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं। पवन कुमार जब आईआईटी खडगपुर में थे, तभी उन्हें रॉकेट में दिलचस्पी होने लगी। चांदना ने 6 साल इसरो में काम किया। 2018 में अपने दोस्त नागा भरत डका के साथ मिलकर स्काईरूट एयरोस्पेस की शुरुआत की। पवन कुमार को 2020 में ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30’ लिस्ट में जगह मिल चुकी है।

फीफा में भारत को मिला गौरव
कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल के पुरस्कार वितरण समारोह में भारत की प्रमुख सिने तारिका दीपिका पादुकोण ने फीफा ट्रॉफी का अनावरण किया। फीफा ट्राफी अनावरण का गौरव भारत को पहली बार मिला। भले ही भारत फीफा वर्ल्ड कप के लिए कभी क्वालीफाई नहीं पाया लेकिन फीफा ट्रॉफी का किसी भारतीय द्वारा अनावरण किया जाना करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व की बात है।
पहली बार अरब-मुस्लिम देश में फीफा
कतर में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान कई नए रिकार्ड बने। किसी भी मुस्लिम देश या पूरे अरब जगत में आयोजित हुआ पहला विश्व कप था। इसी वर्ल्ड कप में पहली बार महिला रेफ़री फुटबॉल के मैदान पर उतरीं वो थीं स्टीफ़ेनी फ्रैपार्ट, जिन्होंने जर्मनी व कोस्टारिका का मुक़ाबला कराया।

सूर्य का उदय
सूर्यकुमार यादव ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर के लोगों को दिवाना बना दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में विश्व के नंबर वन बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। एक कैलेंडर ईयर में टी20 में हजार रन पूरे करने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज भी बने। सूर्यकुमार मैदान के किसी भी कोने में छक्के लगाने में माहिर हैं और इसी वजह से उन्हें नया ‘मिस्टर 360 डिग्री’ भी बुलाया जाने लगा।

चली निजी ट्रेन
भा रतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे जोन ने अपनी पहली निजी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखा दी है। यह ट्रेन सेवा ‘भारत गौरव योजना’ के तहत शुरु की गई है। इस ट्रेन की पहली राउंड ट्रिप सेवा तमिलनाडु के कोयंबटूर उत्तर से महाराष्ट्र के साईनगर शिरडी के लिए शुरू की गई है।

महिला क्रिकेटरों को भी पुरुषों जितना पैसा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहली बार ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को समान मैच फीस देने का फैसला किया। बीसीसीआई से संबद्ध महिला क्रिकेटर्स को टेस्ट मैच की फीस के रूप में 15 लाख रुपए, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के लिए 6 लाख रुपए और टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपए मिलेंगे।

वैक्यूम आधारित सीवर सिस्टम
आगरा भारत में वैक्यूम आधारित सीवर सिस्टम लागू करने वाला देश का पहला शहर बना। सीवर सफाई के दौरान होने वाले हादसे रोकने में कामयाबी मिलेगी। हर साल बड़ी संख्या में सीवर मैन की जान चली जाती है।

यूके को मिला हिंदू पीएम
बि्रटेन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का शासन आया है। वो ब्रिटेन जिसने हमें 200 साल तक गुलाम रखा, उस ब्रिटेन को अब एक भारतवंशी हिंदू चलाएगा। ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी ने दिवाली के दिन ऋषि सुनक को अपना नेता चुना था। वो यूनाइटेड किंगडम का पीएम बनने वाले पहले एशियाई मूल के भी व्यक्ति हैं।

एलन मस्क ने खरीदा ट्विटर
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को आखिरकार खरीद ही लिया। इस डील के लिए मस्क ने लीव इट ऑफर में 44 बिलियन (36,025 करोड़ रुपये) की पेशकश की थी। मस्क ने 13 अप्रैल 2022 को ट्वीटर खरीदने का एलान किया था। तब उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्पैम और फेक अकाउंट्स के कारण डील को होल्ड पर रख दिया था। तमाम उठा-पटक के बाद वे आखिरकार अक्तूबर में डील फाइनल करने पर सहमत हुए।

1500 करोड़ में बिकी मुनरो की सबसे महंगी पेंटिंग
हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की एक प्रतिष्ठित पेंटिंग ‘शॉट सेज ब्लू मर्लिन’ क्रिस्टीज में 1500 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। इतनी बड़ी कीमत में बिकने के साथ ही यह किसी भी सार्वजनिक नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी कलाकृति बन गई है। यह चित्र मुनरो की मृत्यु के दो साल बाद 1964 में बनाया गया था।

फिलीपींस में पैदा हुआ 8 अरबवां बच्चा
दुनिया की आबादी आठ अरब पार कर गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार 8 अरबवां बच्चा है कौन? लोग सर्च कर रहे हैं। दरअसल, ये बच्ची फिलीपींस की राजधानी मनीला में पैदा हुई है। दावा किया जा रहा है कि मनीला में बेबी गर्ल विनिस माबांसाग ने जन्म लिया है और वो ही 8 अरबवीं बच्ची है।

जापान ने बनाई उड़ने वाली बाइक
एक जापानी कंपनी ने दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक एक्सटुरिज्मो बनाई है। फिलहाल इसकी कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है, लेकिन प्रोडक्शन लेवल बढ़ने पर कीमत कम होने का अनुमान है। पहली उड़ने वाली बाइक 100 किमी स्पीड पर 40 मिनट तक उड़ेगी। जापानी स्टार्टअप कंपनी एर्विन ने अमेरिका में यह बाइक पेश की।

एपल की मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर
1976 में शुरू हुई एपल ने अगस्त 2018 में एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ था। उसे यह उपलब्धि हासिल करने में 42 साल का लंबा सफर तय करना पड़ा था। महज दो साल में यह दो ट्रिलियन को पार कर गई। उसके बाद केवल 16 महीने में ही 3 ट्रिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा छू लिया। मार्केट वैल्यू के मामले में एपल ने वॉलमार्ट, डिज़्नी, नेटफ्लिक्स, नाइकी, एक्सॉन मोबिल, कोका-कोला, कॉमकास्ट, मॉर्गन स्टेनली, मैकडोनल्ड्स, एटीएंडटी, गोल्डमैन सैक्स, बोइंग, आईबीएम और फोर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इंसान के खून में मिला माइक्रोप्लास्टिक
वैज्ञानिकों को 10 में से 8 लोगों के रक्त में माइक्रोप्लास्टिक के कण मिले थे। इनमें से करीब आधे लोगों में पीईटी प्लास्टिक पाया गया था जिसका इस्तेमाल आमतौर पर प्लास्टिक बोतलों में किया जाता है। इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि दुनिया में कोई भी जगह ऐसी नहीं है जो प्लास्टिक प्रदूषण से बची हुई है।

पहली तीव्र एयरोडायनामिक ट्रेन
देश की पहली तीव्र एयरोडायनामिक ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच चलेगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यात्री परिवहन में क्रांति की शुरुआत हो चुकी है।

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन
भारत को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन मिल गई है। इसका नाम ‘क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन है। इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने मिलकर बनाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और एसआईआई के प्रमुख अदार पूनावाला ने यह वैक्सीन लॉन्च की। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सर्विक्स के सेल्स (कोशिकाओं) को इफेक्ट करता है।सर्विक्स यूट्रस के निचले भाग का हिस्सा है, यह वजाइना से ही जुड़ा होता है। कैंसर इस हिस्से के सेल्स को इफेक्ट करता है। सर्वाइकल कैंसर के ज्यादातर मामले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के अलग-अलग तरह की स्ट्रेन्स की वजह से होते हैं। यह एक आम यौन रोग है, जो जननांग में मस्से के रूप में दिखता है। फिर धीरे-धीरे यह सर्वाइकल सेल्स को कैंसर सेल्स में बदल देता है।

पहली लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट
कैप्टन अभिलाषा बराक भारत की पहली महिला लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट बनी।

हौसले को सलाम
यंका मोहिते 8000 मीटर से अधिक की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली महिला बन गई हैं।

पहला रैपिड ट्रांजिट सिस्टम
हाल ही में भारत के सबसे पहले रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का पहला ट्रेन सेट गुजरात में तैयार किया गया।

पहला डेंटल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान
हाल ही में भारत का पहला डेंटल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस ने लांच किया।
बायो गैस चार्जिंग स्टेशन
बायो-गैस से चलने वाले भारत के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन मुंबई में किया गया।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation