• Latest
  • Trending
जनभागीदारी के साथ होगा उत्तर प्रदेश में जी20 सम्मेलन

जनभागीदारी के साथ होगा उत्तर प्रदेश में जी20 सम्मेलन

January 7, 2023
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जनभागीदारी के साथ होगा उत्तर प्रदेश में जी20 सम्मेलन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिया 15 बिंदुओं का प्लान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 7, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
जनभागीदारी के साथ होगा उत्तर प्रदेश में जी20 सम्मेलन

जनभागीदारी के साथ होगा उत्तर प्रदेश में जी20 सम्मेलन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फरवरी से अगस्त तक अलग अलग दिवसों में होने वाले जी20 सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी-20 सम्मेलन के सभी आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सभी आयोजनों में आम जनमानस खासकर बच्चों और युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित की जाए। इस वर्ष भारत में दुनिया के 20 दिग्गज देशों के समूह (जी20) के कई महत्वपूर्ण सम्मेलन अलग अलग शहरों में आयोजित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तकरीबन एक दर्जन कार्यक्रमों का आयोजन होगा । वसुधैव कुटुम्बकम के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित हो रहे जी20 सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के बच्चों और युवाओं को खासतौर पर शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि स्कूलों-कॉलेजों में बच्चों को जी20 सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया जाए। वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और जी20 के उद्देश्यों से बच्चों को परिचित कराया जाए। साथ ही वसुधैव कुटुम्बकम् के ध्येय वाक्य से भी बच्चों और युवाओं को परिचित कराते हुए, उनसे इस विषय पर रचनात्मक कार्य कराए जाएं।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

‘वसुधैव कुटुम्बकम् का हो व्यापक प्रचार-प्रसार’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम् और ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ के ध्येय के साथ आयोजित हो रहे जी20 सम्मेलन को लेकर शहरों को विशेष तौर पर सजाया-संवारा जाए। खासकर उन शहरों पर विशेष फोकस रखा जाए, जहां-जहां अलग अलग दिवसों पर जी20 सम्मेलन से जुड़े आयोजन होने हैं। इनमें लखनऊ, आगरा, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि शहरों में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर जी20 के लोगो और ध्येय वाक्य का प्रदर्शन किया जाए। साथ ही ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व के स्थानों और इमारतों पर जी20 सम्मेलन को प्रदर्शित करने वाले लोगो और ध्येय वाक्य को सुंदर ढंग से सजाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों का भी सौंदर्यीकरण करते हुए जी20 के लोगो, झंडे आदि लगाए जाएं।

यही नहीं जी20 आयोजन वाले शहरों में मौजूद पर्यटन स्थलों पर ऑडियो-विजुअल माध्यम से सम्मेलन का प्रचार प्रसार किया जाए। नगरों में प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाए, जिसमें जी20 सम्मेलन की मूल भावना का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक हो सके। प्रदर्शनियों में स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों को शामिल करते हुए उन्हें जी20 सम्मेलन पर आधारित कलाकृतियां और शिल्प बनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

जी20 सम्मेलन में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 13 बिंदुओं पर विशेष तौर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ये हैं बिंदु-
  • जी20 स्वच्छता प्रतिस्पर्धा
  • चौराहों को जी20 के आधार पर तैयार करना
  • जी20 के आधार पर स्मारकों की साज-सज्जा
  • पुस्तक मेला
  • नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम
  • क्राफ्ट्स मेला
  • जी20 मैरॉथन
  • जी20 स्पोर्ट्स लीग
  • योगा चैलेंज
  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी में विषयगत संगोष्ठियां
  • क्विज, निबंध और स्लोगन राइटिंग
  • सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार को प्रमुखता
  • वसुधैव कुटुम्बकम ्का प्रचार
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation