• Latest
  • Trending
गौतमबुद्ध नगर से होगा 1.80 लाख करोड़ का निवेश

गौतमबुद्ध नगर से होगा 1.80 लाख करोड़ का निवेश

November 25, 2022
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गौतमबुद्ध नगर से होगा 1.80 लाख करोड़ का निवेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
गौतमबुद्ध नगर से होगा 1.80 लाख करोड़ का निवेश

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। यूपी में साल 2023 को फरवरी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गौतम बुद्ध नगर को 1 लाख 80 हजार करोड़ का निवेश हासिल करने का लक्ष्य मिला है। ये तीनों प्राधिकरण में 60-60 हजार करोड़ का है। तीनों प्राधिकरण (नोएडा, यमुना और ग्रेटर नोएडा) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अपने कॉमर्शियल और औद्योगिक विभाग से निवेश को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के लिए निर्देशित किया है। इस सेरेमनी से सिर्फ गौतमबुद्ध नगर में ही अगले 5 सालों में 1 लाख 50 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

निवेश को बढ़ाने के लिए तीन प्लान पर होगा काम : नोएडा में इंडस्ट्रियल सेक्टर को बूस्ट करने के लिए नए प्लान पर काम शुरू कर दिया गया है। ओएसडी अविनाश त्रिपाठी के अनुसार ये प्लानिंग आगामी पांच साल के लिए है। इसमें निवेश करने वाली कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। पहले वे कंपनियां जिनको नोएडा की विभिन्न योजनाओं में भूखंड आवंटन हो चुके हैं, इसमें औद्योगिक, कॉमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल और ग्रुप हाउसिंग शामिल हैं।इसके बाद उन कंपनियों के साथ एमओयू साइन होंगे जिन्होंने नोएडा में निवेश किया है और अब वे विस्तार कर रहे हैं। यानी इंडस्ट्री को बढ़ा रहे हैं अर्थात फैक्ट्री में मशीनरी की संख्या बढ़ा रहे हैं जिससे रोजगार की संख्या और बढ़ेगी।

तीसरी वो कंपनियां जो प्राधिकरण की विभिन्न योजना में नहीं आ सकीं लेकिन निवेश करना चाहती हैं और उन्होंने हमें लिखित में नोएडा में निवेश करने का आश्वासन दिया है और वे नई योजनाओं का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। इसी तरह ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण और यमुना विकास प्राधिकरण भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी।

20 हजार करोड़ के एमओयू साइन होने की संभावना : उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह तक करीब 20 हजार करोड़ के आसपास एमओयू साइन किए जाएंगे जिनके दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। वहीं कई कंपनियों से बातचीत जारी है। यहां डिमांड बहुत ज्यादा है और जमीन कम है। सबसे ज्यादा निवेश नए औद्योगिक सेक्टरों में होगा। इसके लिए नए सेक्टर-155, 156,157, 159, 145, 151, 158 विकसित किए जा रहे हैं।

तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रदेश में प्रथम स्थान पर था नोएडा : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 के दौरान प्रदेश के सभी शहरों से आए आकड़े, औद्योगिक विकास विभाग की ओर से जारी किए गए थे । तुलनात्मक आकड़े देखने पर जो आंकड़ा सामने आया उसमें नोएडा में 470 प्रतिशत निवेश बढ़ा। इसके साथ अन्य शहरों के मुकाबले 311 प्रतिशत और ज्यादा जमीन का आवंटन किया गया। प्रदेश में पहली बार कई बड़ी कंपनियों ने नोएडा का ही चयन किया। अब चौथी ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी की तैयारी की जा रही है।

3 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 39 इंडस्ट्री ने लिया हिस्सा : जून में आयोजित की गई तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 39 इंडस्ट्री ने हिस्सा लिया था। इससे करीब 8 हजार 224 करोड़ रुपए का निवेश मिला। इसमें 21 ऐसे आवंटी हैं जो बड़े प्रतिष्ठान हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation