• Latest
  • Trending
गौतमबुद्ध नगर में बनेगा देश का पहला 4 मंजिला मेट्रो स्टेशन

गौतमबुद्ध नगर में बनेगा देश का पहला 4 मंजिला मेट्रो स्टेशन

November 12, 2022
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गौतमबुद्ध नगर में बनेगा देश का पहला 4 मंजिला मेट्रो स्टेशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 12, 2022
in उत्तर-प्रदेश, स्टेट-नेशनल
0
गौतमबुद्ध नगर में बनेगा देश का पहला 4 मंजिला मेट्रो स्टेशन

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तारीकरण के तहत नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन तक मेट्रो चलाई जाएगी। इनके बीच कुल 9 स्टेशनों का निर्माण होना है। इस बीच नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तीन नए रूट पर मेट्रो के डिजाइन में बदलाव किया है। सूत्रों के मुताबिक इस रूट पर 4 मंजिला मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाला गौतमबुद्ध नगर देश का पहला शहर होगा। अब तक देश के किसी भी मेट्रो रूट पर चार मंजिला स्टेशन नहीं है। पहले मेट्रो स्टेशन दो मंजिल के बनने थे पर योजना बदल कर एनएमआरसी ने दो मंजिल और बढ़ाने का फैसला किया।

योगी ने शुरुआत में दी थी मंजूरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण में 9.15 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। इस पर 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, नोएडा अथॉरिटी और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी मिलकर करीब 1,100 करोड़ रुपए खर्च करेंगे। सिविल वर्क पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। करीब एक दशक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों को इस परियोजना पर काम शुरू होने का इंतजार था। खास बात यह है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुरुआती वर्ष में ही इस परियोजना को मंजूरी दे दी थी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के लिए यह खबर अहम है। सालों से रुकी पड़ी मेट्रो परियोजना को एक बार फिर गति देने की तैयारी है। नगरवासियों को मेट्रो के लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन और शासन की तरफ से कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। हाल ही में पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) के सामने इसका प्रेजेंटेशन दिया गया।

उम्मीद है कि 2023 जनवरी में इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाए। इस रूट के चलने से ग्रेनो वेस्ट की 100 से अधिक सोसाइटीज के करीब 5 लाख लोगों को फायदा होगा और यहां के लोगों को जाम से मुक्ति भी मिलेगी। इससे यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।

पहले चरण में होंगे 5 स्टेशन

नोएडा-ग्रेनो वेस्ट के बीच चलने वाली मेट्रो की यह लाइन सेक्टर-51 से शुरू होकर नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी लेकिन पहले चरण में सेक्टर-51 से शुरू होकर सेक्टर-2 ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो चलेगी। इसमें 5 स्टेशन होंगे। इनमें सेक्टर-122, 123, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-12 ईकोटेक और सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्टेशन हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation