• Latest
  • Trending
गोरखपुर भी पीछे नहीं, 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके

गोरखपुर भी पीछे नहीं, 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके

February 3, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गोरखपुर भी पीछे नहीं, 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
गोरखपुर भी पीछे नहीं, 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके

गोरखपुर भी पीछे नहीं, 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए गोरखपुर अब निवेश का अपना लक्ष्य पूरा करने के नजदीक है। जिले को 64 हजार 500 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य मिला था और अब तक 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इससे 50 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

पिछले 10 दिन के भीतर करीब 18 हजार करोड़ रुपये के और प्रस्ताव मिले हैं। गोरखपुर में आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप के माध्यम से करीब 4707 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 2935 करोड़ रुपये की लागत से पेपर मिल प्रोजेक्ट, जबकि 1772 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा पार्क की स्थापना की जाएगी। दोनों परियोजनाएं मिलाकर करीब 3400 लोगों को रोजगार मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

शासन की ओर से जीआईएस 2023 के लिए गीडा को 60 हजार करोड़, जिला उद्योग केंद्र को 1500 करोड़, जबकि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग को तीन हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही 150 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इससे 50 हजार करोड़ से अधिक का निवेश मिलेगा।

निवेश से किसानों को भी फायदा होने वाला है। आर्टिजन एग्रोटेक के देबोपम मुखर्जी की ओर से 1400 करोड़ रुपये का निवेश का बांस आधारित बोर्ड बनाने की इकाई स्थापित की जाएगी। इससे 8300 से अधिक लोगों को फायदा होगा। इनकी ओर से जमीन मांगी गई है। किसान भी बांस की खेती कर लाभ कमा सकेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह नए तरह की औद्योगिक इकाई होगी। सीईओ गीडा पवन अग्रवाल के अनुसार यहां निवेशकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

इन कंपनियों से आएगा जनपद में बड़ा निवेश
  • आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री के लिए जालान उद्योग लिमिटेड (निवेशक ओम प्रकाश जालान) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 600
  • ग्रेन प्लांट आदि के लिए इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड (निवेशक सुनील मिश्रा) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 1200
  • कैंसर हॉस्पिटल के लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति (निवेशक रसेंदु फोगला) की तरफ से 325 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 750
  • फाइव स्टार होटल के लिए एडी एस्टेट डेवलपर्स (निवेशक शोभित मोहन दास) की तरफ से 300 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 600
  • टेक्सटाइल पार्क के लिए एबीएआर पेट्रो प्रोडक्ट्स (निवेशक अशोक कुमार शा) की तरफ से 300 करोड़। रोजगार सृजन – 2000
  • टेक्सटाइल यूनिट के लिए जालान पालिटेक्स लिमिटेड (निवेशक कविता जालान) की तरफ से 250 करोड़। रोजगार सृजन – 2750
  • ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के लिए रुद्रा गैस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक कुश पटेल) 200 करोड़। रोजगार सृजन -100
  • रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए एशप्रा लाइफ स्पेस (निवेशक अतुल सराफ) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 100
  • बस बाडी फैब्रिकेशन प्लांट के लिए कीर्ति इंटरप्राइजेज (निवेशक अरुणेश शाही) की तरफ से 150 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 125
  • ग्रीन अमोनिया प्लांट के लिए मेसर्स अवाडा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक प्रवीण गोलाश) की तरफ से 22500 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन -1500
  • पेपर मिल प्रोजेक्ट के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप (निवेशक प्रवीण गोयल) की तरफ से 2935 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 2200
  • सोलर एनर्जी पार्क के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप (निवेशक प्रवीण गोयल) की तरफ से 1772 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 1200
  • बांस आधारित उत्पाद के लिए आर्टिजन एग्रोटेक (निवेशक देबोपम मुखर्जी) की तरफ से 1400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 8300
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक, फ्रूट पल्प प्लांट के लिए वरुण ब्रेवरेजेज (निवेशक कमलेश कुमार जैन) की तरफ से 1071 करोड़। रोजगार सृजन – 250
  • इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट विस्तार के लिए अंकुर उद्योग (निवेशक निखिल जालान) की तरफ से 700 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 800
  • रेसिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए केके कंस्ट्रक्शन (निवेशक जगदीश आनंद) की तरफ से 600 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 600
  • टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए केयर प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक गौरव बथवाल) की तरफ से 500 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन – 2000
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation