• Latest
  • Trending
कानपुर समेत प्रदेश के विकास को प्रतिबद्ध है डबल इंजन की सरकार

कानपुर समेत प्रदेश के विकास को प्रतिबद्ध है डबल इंजन की सरकार

December 16, 2022
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर समेत प्रदेश के विकास को प्रतिबद्ध है डबल इंजन की सरकार

सीएम योगी ने कहा- बदमाशों की अब खैर नहीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 16, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
कानपुर समेत प्रदेश के विकास को प्रतिबद्ध है डबल इंजन की सरकार

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कानपुर समेत प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने यहां 388 करोड़ रुपए की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह यहां वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने कानपुर की जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कानपुर कभी उत्तर भारत के मैनचेस्टर के रूप में विख्यात था। अपने उद्योगों की बदौलत शहर अलग पहचान रखता था जो देशभर के नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराता था लेकिन 70-80 के दशक में कुछ लोगों की बदौलत देश के पांच बड़े महानगरों में गिना जाने वाला कानपुर अराजकता और अव्यवस्था का शिकार हो गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम कानपुर की छवि बदलने के लिए प्रयासरत हैं। नमामि गंगे, मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरीडोर, स्मार्ट सिटी आदि से कानपुर को बदला जा रहा है।

कानपुर सहित 18 शहर बन रहे हैं सेफ सिटी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के जरिए स्मार्ट मिशन में कोविड-19 की बेहतर व्यवस्था की गई। वहीं कूड़ा प्रबंधन और शहर को सुरक्षित रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। कानपुर सहित प्रदेश में बेहतर सुरक्षा और कानून व्यवस्था स्थापित हुई है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

इस चौराहे पर करेगा अपराध, अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर
उन्होंने कहा कि आईसीसीसी के तहत कानपुर सहित 18 शहरों को सेफ (सुरक्षित) सिटी बनाने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका परिवर्तन व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। अब कोई भी समाज विरोधी तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर रहा है। यदि किसी ने किसी चौराहे पर शरारत की तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी क्योंकि उसकी तस्वीरें चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी होंगी।

यही नहीं, आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। निवेशकों के परिश्रम और पुरुषार्थ से शहर स्मार्ट हो रहे हैं। समारोह में सबसे पहले सीएम ने मंच पर छात्र अभिनव और आर्य को सम्मानित किया। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग से डॉक्टर, उद्यमी, शिक्षक समेत 51 लोगों को सम्मानित किया गया।

समारोह में कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि प्रदेश में पहले भी कई सीएम आए हैं, लेकिन जो भय रहित माहौल प्रदेश में है, वो सिर्फ सीएम योगी जी की वजह से है। सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में कानपुर सहित पूरा प्रदेश बदल रहा है। इसके बाद गोद भराई और अन्नप्राशन के लिए सीएम ने किट दी। आयुषी, शिविका और जया का अन्नप्राशन किया। साथ ही, रोशनी और रुकमणी की गोद भराई रस्म अदा की। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का वीडियो भी लांच किया गया। इसके बाद कानपुर स्मार्ट सिटी की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन हुआ।

इन योजनाओं का किया लोकार्पण
कार्यक्रम में सीएम ने 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कारगिल पार्क में बोटिंग समेत 174.12 करोड़ की डेढ़ सौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 213.47 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation