• Latest
  • Trending
कश्मीरी युवाओं के पास आज लैपटॉप और स्टार्ट अप की सोच : अमित शाह

कश्मीरी युवाओं के पास आज लैपटॉप और स्टार्ट अप की सोच : अमित शाह

March 10, 2023
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बहुत ज़्यादा और बहुत कम: भारत का स्थायी पानी सवाल

July 19, 2026
india-vs-england

लॉर्ड्स में आज फैसला, परदे पर नोलन का रिकॉर्ड

July 19, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

जीएसटी में 13 महीने की सबसे तेज़ उछाल, पर व्यापार घाटा भी चौड़ा

July 19, 2026
गगनयान मिशन

पहले सुरक्षा, फिर अंतरिक्ष: गगनयान ने पार किए तीन अहम परीक्षण

July 19, 2026
mansoon

आसमान खुलकर बरसा: मानसून अपने चरम पर, तैयारी की परीक्षा

July 19, 2026
UPI

तरक्की के नीचे बिछी डिजिटल पटरी: भारत का खामोश बुनियादी ढांचा

July 19, 2026
automobile

जून में रिकॉर्ड बिक्री: यात्री वाहनों की मांग 24% बढ़ी

July 19, 2026
Monday, July 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कश्मीरी युवाओं के पास आज लैपटॉप और स्टार्ट अप की सोच : अमित शाह

गुजरात में कश्मीर महोत्सव : जो परिवर्तन कश्मीर में आ रहा है वो देश के युवाओं के लिए अहम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
कश्मीरी युवाओं के पास आज लैपटॉप और स्टार्ट अप की सोच : अमित शाह

कश्मीरी युवाओं के पास आज लैपटॉप और स्टार्ट अप की सोच : अमित शाह

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कश्मीर कई संस्कृतियों का मेल और भारत माता की मुकुट मणि है। आज कश्मीर में जो परिवर्तन आ रहा है वो कश्मीर के बच्चों के साथ-साथ देशभर के युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह कहना था केन्द्रीय गृह एवं मंत्री अमित शाह का जो वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ सस्टेनेबिलिटी, गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘कश्मीर महोत्सव’को संबोधित कर रहे थे।

लाखों पर्यटक आए
शाह ने कहा कि पिछले साल लाखों पर्यटक कश्मीर आए, उन्होंने कश्मीरियत और कश्मीर की संस्कृति को जाना और एक अच्छा संदेश लेकर गए। उन्होंने कहा कि एक जमाने में कश्मीर में बम धमाके, हड़ताल व पत्थरबाजी होती थी, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में आये बदलाव से वहां के युवाओं के हाथ में पुस्तकें और लैपटॉप के साथ स्टार्ट अप के लिए नई सोच है और वे विश्व के युवाओं को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

डेमोक्रेसी ग्रासरूट स्तर पर
शाह ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटने के बाद पहली बार वहां डेमोक्रेसी ग्रासरूट स्तर पर पहुंची है। आज जनता के चुने हुए 30 हज़ार से ज़्यादा प्रतिनिधि कश्मीर की पंचायत व्यवस्था में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की और इसके माध्यम से हर गांव को विकास तंत्र और देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को अर्थतंत्र से जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात यूनिवर्सिटी सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. विक्रम साराभाई और नरेन्द्र मोदी की यूनिवर्सिटी है, इस विश्वविद्यालय से देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई महान लोग निकले हैं। देश का सबसे पहला इनोवेशन पार्क गुजरात यूनिवर्सिटी में ही बना और आज ये 300 से अधिक स्टार्ट-अप को प्रमोट कर रहा है।

युवाओं से आह्वान
अमित शाह ने युवाओं से आह्वान किया कि कश्मीर में भी स्टार्ट-अप मूवमेंट को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप से वित्तीय वर्ष 2022 में भारत का व्यापारिक निर्यात 400 करोड़ डॉलर को पार कर गया है। पीएलआई योजना के तहत 12 क्षेत्रों में लगभग 3 लाख करोड़ रूपए का नया निवेश आया है। शाह ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए पेटेंट रजिस्ट्रेशन के लिए भी कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। 2013-14 में भारत से सिर्फ 3 हज़ार आवेदन आते थे, जबकि आज भारत से 24 हज़ार आवेदन सालाना आते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया मिशन, फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी कई योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं के लिए लेकर आए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation