• Latest
  • Trending
कठिन होगा यह साल लेकिन भारत पर रहेगी सबकी नजर : गोपीनाथ

कठिन होगा यह साल लेकिन भारत पर रहेगी सबकी नजर : गोपीनाथ

January 28, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कठिन होगा यह साल लेकिन भारत पर रहेगी सबकी नजर : गोपीनाथ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
कठिन होगा यह साल लेकिन भारत पर रहेगी सबकी नजर : गोपीनाथ

कठिन होगा यह साल लेकिन भारत पर रहेगी सबकी नजर : गोपीनाथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

दावोस। आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने कहा है कि बढ़ती महंगाई और रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ महामारी मिलकर 2023 को एक मुश्किल साल बना देंगी। हालांकि, कई देशों में लेबर मार्केट में मजबूती और दुनिया के कुछ हिस्सों में कंजम्प्शन के बने रहने से मजबूत वापसी के संकेत भी मिल रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था पर सभी की निगाहें रहेंगी। उन्होंने कहा कि दुनिया की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना भारत ने अच्छा काम किया। हालांकि भारत को अभी लेबर मार्केट और लैंड से जुड़े मुद्दों पर खास काम करने की जरूरत है। मैन्यूफैक्चरिंग में एफडीआई पर भी अभी बहुत मेहनत करने की जरूरत है।

गीता गोपीनाथ ने कहा कि यह साल खासा मुश्किल रहने वाला है, लेकिन मजबूत वापसी के संकेत भी मिल रहे हैं। आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गोपीनाथ ने यह बात दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में कही। उन्होंने इससे संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

दुनिया भर में बनी हुई है महंगाई
गोपीनाथ ने कहा, “हम दावोस में हैं और अगर मैं आईएमएफ के 2023 के आउटलुक का एक लाइन में वर्णन करूं तो यह साल आगे खासा मुश्किल होगा, लेकिन लचीलेपन के भी संकेत हैं।” उन्होंने कहा कि दुनिया भर में महंगाई बहुत ज्यादा है, हालांकि पिछले कुछ महीनों में यह नीचे आई है। यह साल मुश्किल है, क्योंकि युद्ध अभी जारी है और इसका असर बाकी दुनिया पर बना हुआ है ।

लेबर मार्केट में मजबूती
गोपीनाथ ने कहा, “अमेरिका और यूरोप सहित कई देशों में लेबर मार्केट में मजबूती के साथ लचीलेपन के संकेत हैं। हम देख रहे हैं कि दुनिया के कई हिस्सों में कंजम्प्शन बनी हुई है।

इस साल ग्लोबल ग्रोथ के निचले स्तर पर पहुंचने की संभावना है, लेकिन इस साल की दूसरी छमाही और 2024 में इसमें सुधार की उम्मीद है। दावोस में एक इंटरव्यू में, गोपीनाथ ने युद्ध और महामारी के प्रभावों के बारे में अपनी व्यापक चिंता व्यक्त की।

क्यों अहम हैं दावोस जैसे कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि दावोस जैसे कार्यक्रम पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर को एक साथ लाते हैं। मुझे लगता है कि महामारी और युद्ध ने सभी देशों की आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दी हैं और इस कारण वे ऐसी नीतियां बना रहे हैं जो दुनिया भर में अधिक विभाजन का कारण बन सकती हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation