• Latest
  • Trending
उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र हर साल पांच निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर

उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र हर साल पांच निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर

January 28, 2023
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र हर साल पांच निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र हर साल पांच निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर

उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र हर साल पांच निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई )ने देश में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से डिग्री पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों के लिए प्रत्येक वर्ष कम से कम 5 निरक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य शामिल करने को कहा है। ऐसे स्वयंसेवक छात्रों को ‘क्रेडिट’ प्रदान किया जा सकता है।

एआईसीटीई ने सभी तकनीकी संस्थानों के कुलपतियों एवं परिषद से संबद्ध संस्थानों के प्राचार्यों के लिए जारी परिपत्र में कहा है कि उच्च शिक्षण संस्थान छात्रों की इन गतिविधियों के लिए कुछ ‘क्रेडिट’ तय कर सकते हैं। छात्रों को यह क्रेडिट तब प्रदान किया जाएगा जब उनके द्वारा पढ़ाए गए लोगों को ‘साक्षरता’ प्रमाणपत्र प्राप्त हो जाएगा। ऐसे स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय या राज्य सरकार द्वारा प्रमाणपत्र जारी करने का प्रावधान किया जा सकता है ताकि छात्रों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसमें कहा गया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रौढ़ शिक्षा की नई योजना ‘नव भारत साक्षरता अभियान’ के दिशानिर्देश के तहत गतिविधियों के लिए छात्रों को प्रशिक्षित किया जा सकता है। एआईसीटीई ने कहा, परिषद से मान्यता प्राप्त सभी संस्थानों एवं तकनीकी विश्वविद्यालयों से आग्रह किया गया है कि देश में शत प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों की क्षमता और संसाधनों का उपयोग करें।

उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र हर साल पांच निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर
उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र हर साल पांच निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर

शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य
सरकार ने प्रौढ़ शिक्षा के सभी पहलुओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं वर्ष 2021-22 की बजटीय घोषणाओं से जोड़ते हुए फरवरी 2022 में ‘नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ नामक एक नई योजना को मंजूरी प्रदान की थी। इसमें साक्षरता के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने प्रौढ़ शिक्षा के नाम से चल रही योजना को विस्तार दिया है। इसमें अब 15 साल की उम्र के ऊपर के सभी लोगों को शिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के पांच आयाम हैं जिनमें बुनियादी अंक ज्ञान, साक्षरता के साथ ही महत्वपूर्ण जीवन कौशल से जुड़ा ज्ञान दिया जाना शामिल है।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation