• Latest
  • Trending
इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता हजारों साल पुराना : मोदी

इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता हजारों साल पुराना : मोदी

November 18, 2022
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता हजारों साल पुराना : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2022
in जी20शिखर-सममेलन
0
इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता हजारों साल पुराना : मोदी

ब्लिट्ज ब्यूरो

बाली (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के बाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया-भारत के संबंध हजारों साल पुराने हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया और बाली आने के बाद हर हिंदुस्तानी को एक अलग अहसास होता है। मैं भी वही वाइब्रेशन्स फील कर रहा हूं। हम हजारों साल से इस परंपरा को निभा रहे हैं।

हम बाली में हैं और यहां से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर कटक में बाली जात्रा (यात्रा) चल रही है। हम लोग अकसर बातचीत में कहते हैं- इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड। समंदर की लहरों ने दोनों देशों के नातों को जीवंत बना रखा है। भारतीय यहां के विकास में सहयात्री बने हुए हैं। हमने इंडोनेशिया के कलाकार को पद्मश्री से सम्मानित किया था। तब राष्ट्रपति भवन तालियों से गूंज उठा था। भारत की सबसे बड़ी विशेषता अतिथि देवो भव है और इंडोनेशिया के लोगों का अपनत्व भी कम नहीं है।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

बाली में मौजूद भारतीय समुदाय के लोग मोदी के भाषण के काफी पहले ही हॉल में पहुंच गए थे। पिछली बार मैं जब यहां आया था तो राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ पतंग उड़ाई थी। मुझे गुजरात में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का काफी अनुभव है। हम सुख-दुख के साथी हैं। 2018 में जब यहां भूकंप आया तो हमने ऑपरेशन समुद्र मैत्री चलाया था। हम 99 नॉटिकल मील दूर नहीं, 99 नॉटिकल पास हैं। भारत में अगर हिमालय है तो यहां आगुंग है। भारत में अगर गंगा है तो बाली में भी गंगा है। यहां भी श्रीगणेश घर-घर विराजमान हैं। अनगिनत बातें हमें जोड़े रखती हैं। यहां का जन-जन महाभारत के साथ बड़ा होता है।

दुनिया की अनगिनत कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। 10 में से एक यूनिकॉर्न भारत का है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले में हम नंबर एक हैं। 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत फर्क है। वो जो बहुत बड़ा फर्क वो मोदी नहीं है, वो स्किल और स्पीड है। स्टैच्यू हो या स्टेडियम सबसे बड़े ही बनाए। अमेरिका की जो कुल आबादी है, उतने तो हमने बैंक अकाउंट खोले हैं। हमने 3 करोड़ घर बनाए यानी जैसे ऑस्ट्रेलिया के हर नागरिक को घर मिल जाए। 55 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए हैं। यह पूरी धरती के करीब-करीब डेढ़ चक्क र लगाने के बराबर है।

लोगों ने ‘मोदी, मोदी’ का नारा बुलंद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली, इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में सभी को बधाई दी। लोगों ने ‘मोदी, मोदी’ का नारा बुलंद किया।


मोदी से खुद मिलने पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडेन
समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद मोदी से मिलने पहुंचे। दरअसल बाइडेन को मोदी देख नहीं पाए थे। वो दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइडेन ने उन्हें पुकारा और फिर दोनों ठहाके लगाते नजर आए। कुछ मिनट बाद पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बुलाया और उनसे बातचीत की।

गलवान झड़प के बाद पहली बार मिले मोदी और जिनपिंग, जी20 में डिनर के दौरान हुई मुलाकात
बाली। इंडोनेशिया के बाली में जी-20 सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। जी-20 डिनर के दौरान दोनों नेता मिले और हाथ मिलाने के बाद कुछ देर तक बात करते रहे। बता दें कि साल 2020 में हुई गलवान झड़प के बाद किसी मंच पर मोदी और जिनपिंग की यह पहली मुलाकात है। गलवान झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं इसके बाद चीन के साथ सीमा पर तनाव के हालात बने हुए हैं।
वीडियो आया सामने : हालांकि दोनों नेताओं की यह औपचारिक मुलाकात नहीं थी। साथ ही अभी यह भी सामने नहीं आया है कि दोनों के बीच किस बारे में बातचीत हुई। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से उनकी मुलाकात बाली में डिनर के दौरान हुई। दोनों के मिलने का वीडियो सामने आया है। मोदी और जिनपिंग ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कुछ देर तक एक-दूसरे से कुछ बातें भी कीं। इससे पहले पीएम मोदी ने जी-20 के मंच पर कई अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की।

ऋषि सुनक व मैक्रों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जी-20 की बैठक के पहले दिन ब्रिटेन के नए नवेले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से एक अनौपचारिक मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों की मुलाकात की जानकारी देते हुए एक तस्वीर भी साझा की।
आपको बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। उन्होंने हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। वह भारत के मशहूर उद्योगपति और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद भी हैं।

पीएम मोदी ने इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी गर्मजोशी से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि अभी तक उनकी किसी भी देश के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई है। इन्हें अनौपचारिक मुलाकातों की तरह देखा जा रहा है।


मोदी जी एक सच्चे नेता, मुझे उनसे प्रेरणा मिलती है…
मोदी जी एक सच्चे नेता हैं, मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिलती है। मेरे लिए यह बहुत ही भावनात्मक अहसास था जब उन्होंने मेरे द्वारा किए गए अच्छे काम के लिए तीन बार मेरा नाम लिया। मेरा मानना है कि काम बड़ा नहीं बल्कि ईमानदार होना चाहिए। – इंडोनेशिया के पद्मश्री पुरस्कार विजेता अगुस इंद्र उदयन का कथन।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation