• Latest
  • Trending
अब 30 मिनट में कानपुर से लखनऊ

अब 30 मिनट में कानपुर से लखनऊ

March 17, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब 30 मिनट में कानपुर से लखनऊ

50 मिनट में सीतापुर पहुंचेगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
अब 30 मिनट में कानपुर से लखनऊ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली । वंदे मेट्रो सर्विस के जरिए उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ा जाएगा। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार लखनऊ और सीतापुर और लखनऊ और कानपुर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है। इसके साथ सरकार कानपुर, सीतापुर, रायबरेली और बरेली को एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के जरिए जोड़ने पर भी विचार कर रही है। इसके बन जाने के बाद, लखनऊ पहुंचना दूसरे यूपी के शहरों से आसान बन जाएगा।

क्या है रेलवे का पूरा प्लान?
लखनऊ और कानपुर को हाई स्पीड मेट्रो कॉरिडोर के जरिए जोड़ने के लिए सभी कोशिशें की जा रही हैं। रेलवे की योजना कानपुर और लखनऊ के बीच दो घंटे के सफर में 30 और 45 मिनट की कटौती करने की भी है। मौजूदा समय में दोनों शहरों के बीच 110 ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिनमें साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

लखनऊ और कानपुर उत्तर प्रदेश के व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र हैं और रोजाना दोनों शहरों के बीच सामान और लोगों की बड़े स्तर पर आवाजाही होती है। अब वंदे भारत प्रोजेक्ट के तहत वंदे मेट्रो ट्रेनों को चलाने पर विचार किया जा रहा है। लखनऊ-सीतापुर कॉरिडोर के निर्माण के बाद, 89 किलोमीटर लंबे सफर में सिर्फ 50 मिनट का समय लगेगा। इससे दोनों शहरों में बड़ा निवेश आएगा और तेजी से बदलाव होगा।

क्या होगा ट्रेन का रूट
इन ट्रेनों के डिब्बे राजधानी एक्सप्रेस से मिलते-जुलते होंगे। 200 नए कोच पुराने कोचों की जगह लेंगे। इसके अलावा भारतीय रेलवे दिल्ली-कानपुर और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन भी चलाएगा। दिल्ली-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस बरेली और मुरादाबाद पर रुकेगी और उसके बाद लखनऊ और कानपुर जाएगी।

आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे, एयर कंडीशनर कोच और घूमने वाली कुर्सी है। इस कुर्सी को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम बायोवैक्यूम वाशरूम हैं। ये ट्रेन हाईटेक तकनीक से लैस है। इसमें आपको सफर करने पर थकान बिल्कुल भी नहीं होगी।

125 से 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे मेट्रो 125 से 130 किलोमीटर की रफ्तार के साथ दौड़ेगी। इसका डिजाइन मुंबई सब अर्बन की तर्ज पर होगा। हालांकि, वंदे मेट्रो में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होगी।

वंदेभारत ट्रेन और वंदेभारत मेट्रो में फर्क
मौजूदा वंदेभारत ट्रेन को 0-100 की स्पीड पकड़ने में 52 सेकेंड लगते हैं, लेकिन वंदेभारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि 0-100 की स्पीड 45 से 47 सेकेंड में पकड़ लेगी लेकिन इसकी स्पीड सामान्य वंदेभारत से कम रखी जाएगी। सामान्य वंदेभारत की स्पीड 180 किमी. प्रति घंटे है लेकिन इसकी स्पीड 120 से 130 किमी. प्रति घंटे रखी जाएगी। इसके अलावा इसमें टाइलेट की जरूरत नहीं होगी क्योकि यह लोकल चलेगी। इस वजह से इसमें सामान्य की तुलना में अधिक सीटें भी होंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation