• Latest
  • Trending
अपनों को तलाशने कनाडा से यूपी के गांव पहुंचा परिवार

अपनों को तलाशने कनाडा से यूपी के गांव पहुंचा परिवार

January 28, 2023
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपनों को तलाशने कनाडा से यूपी के गांव पहुंचा परिवार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
अपनों को तलाशने कनाडा से यूपी के गांव पहुंचा परिवार

अपनों को तलाशने कनाडा से यूपी के गांव पहुंचा परिवार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। अपने पूर्वजों के बारे में जानने की चाहत कनाडा के एक परिवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सरनागी गांव तक खींच लाई। ग्रामीण उन्हें देखकर आर्श्चयचकित तो थे साथ ही हर्षित भी हुए।

अपनों को तलाशने कनाडा से यूपी के गांव पहुंचा परिवार
अपनों को तलाशने कनाडा से यूपी के गांव पहुंचा परिवार

कनाडा से आए परिवार ने ग्रामीणों ने पूर्वजों की फोटो दिखाई और बार-बार उनके बारे में जानने की कोशिश की लेकिन लंबा समय बीत जाने के कारण कोई भी ग्रामीण फोटो में मौजूद उस विदेशी के पूर्वज को पहचान नहीं सका।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

1872 में ही चले गए थे कनाडा
विदेशी दंपति ने अपना नाम विक्रम और अपनी पत्नी का नाम दीपा बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज 1872 मंश सरनागी गांव से कनाडा के टोरेंटो शहर में जाकर बस गए थे लेकिन उनके परिवार में हमेशा हिंदुस्तान की मिट्टी की महक बनी रही। विक्रम ने बताया कि उनके पूर्वज हमेशा बताया करते थे कि वो मूल रूप से हिंदुस्तान के उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सरनागी गांव के रहने वाले हैं। विक्रम ने बताया कि उनके पूर्वज का नाम भिखारू था। विदेशी दंपति साथ में अपने पूर्वज की फोटो भी लेकर आए थे लेकिन बात बहुत साल पहले की होने के कारण कोई भी ग्रामीण उनके पूर्वज को पहचान नहीं पाया।

नहीं आती हिंदी
कनाडाई दम्पति को हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं है। वो हिंदी नहीं बोल पा रहे थे, बाद में गांव के एक व्यक्ति जिसको इंग्लिश की जानकारी थी, उसने विदेशी दंपति से बात की।

कैसे पहुंचे सरनागी गांव?
विदेशी दम्पति ने बताया कि वो कनाडा के टोरेंटो शहर से फ्लाइट से बेंगलुरु आए। वहां से फिर फ्लाइट से वे लोग इलाहाबाद पहुंचे। इसके बाद टैक्सी लेकर गूगल मैप में लोकेशन डालकर सरनागी गांव पहुंचे। पूर्वजों के बारे में पता नहीं चलने पर वह विदेशी परिवार वापस लौट गया।

ग्रामीणों में रही खुशी की लहर
भले ही विदेशी परिवार को अपने पूर्वजों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई हो लेकिन गांव के लोगों ने उनकी खूब आवभगत की। विदेशी परिवार को अपने बीच पाकर सरनागी गांव के लोगों में खुशी थी, उन्होंने विदेशी दम्पति के साथ जमकर सेल्फी भी ली।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation