• Latest
  • Trending
modi

अगली स्वास्थ्य इमरजेंसी रोकने के लिए हम रहें तैयार : पीएम मोदी

August 25, 2023
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अगली स्वास्थ्य इमरजेंसी रोकने के लिए हम रहें तैयार : पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 25, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
modi
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से भविष्य में आने वाली किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी की स्थिति से लड़ने और इसे रोकने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। जैसे कोविड के समय लोगों ने अपना साहस दिखाया, वही साहस फिर दिखाना है। पीएम मोदी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि डिजिटल समाधान और नवाचार हमारे प्रयासों को न्यायसंगत व समावेशी बनाने के उपयोगी साधन हैं। वैश्विक स्वास्थ्य पर पहल विभिन्न डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को एक साझा मंच पर लाएगी। आइए अपने नवाचारों को जनता की भलाई के लिए खोलें। आइए हम वित्त पोषण (फंडिंग) के दोहराव से बचें।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

प्रौद्योगिकी की समान उपलब्धता जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आइए हम प्रौद्योगिकी की समान उपलब्धता को सुविधाजनक बनाएं। यह पहल वैश्विक दक्षिण के देशों को स्वास्थ्य सेवा वितरण में अंतर को कम करने की अनुमति देगी। यह हमें सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) प्राप्त करने के हमारे लक्ष्य के एक कदम और करीब ले जाएगा।

10 लाख मरीजों को नागरिकों ने गोद लिया
पीएम मोदी ने जी-20 सदस्यों को बताया कि भारत लोगों की भागीदारी की मदद से वैश्विक समय सीमा से पहले ही क्षय रोग (टीबी) को खत्म कर देगा। मोदी ने कहा कि हमने देश के लोगों से टीबी उन्मूलन के लिए नि-क्षय मित्र बनने का आह्वान किया है। इसके तहत लगभग 10 लाख मरीजों को नागरिकों ने गोद लिया है। उन्होंने कहा कि अब हम 2030 के वैश्विक लक्ष्य से काफी पहले टीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल करने की राह पर हैं।

जी-20 में भारत की पहल को तरजीह महामारी समझौते पर सहमति
नई दिल्ली। भविष्य की स्वास्थ्य आपदाओं से लड़ने के लिए जी-20 देशों ने कागजों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। हालांकि वैश्विक स्तर पर इसका प्रारूप कैसा होगा? इसकी जिम्मेदारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंपी गई है जो मई 2024 में इस महामारी समझौते को विश्व स्वास्थ्य सभा में प्रस्तुत करेगा। सूत्रों के अनुसार इस साल जी-20 के माध्यम से भारत शुरुआत से ही वैश्विक स्तर पर एक महामारी समझौता लाने की पहल कर रहा था।

अब तक तीन अलग अलग जी-20 स्वास्थ्य समूह की बैठकों में सभी देशों के प्रतिनिधियों ने इस पर चर्चा की जिस पर अंतिम सहमति गुजरात के गांधीनगर में आयोजित जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में मिली है। इस बैठक में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रॉस भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत ने कई सराहनीय कार्य किए हैं जिन्हें वैश्विक स्तर पर अपनाया जा सकता है।

भारत की अध्यक्षता में जी-20 की बैठकों में तीन प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा हुई जिनमें महामारी समझौते के साथ-साथ एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम भी शामिल है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में महामारी समझौते पर सभी देशों की सहमति लेने में कामयाबी मिल गई है।

स्वास्थ्य में विश्व का नेतृत्व करे भारत : अमेरिका
अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री जेवियर बेसेरा का कहना है कि भारत अब पहले जैसा नहीं है। बीते कुछ दशक में भारत ने अपनी क्षमताओं का काफी तेजी से विस्तार किया है। अब समय आ गया है जब भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया की लीडरशिप हासिल करे। मंत्री बेसेरा ने कहा कि अगर भविष्य की महामारियों की बात करें तो दुनिया में भारत और अमेरिका दोनों ही इस स्थिति में है कि वे अपना योगदान सबसे ज्यादा देकर लोगों की रक्षा कर सकते हैं।

भारत की वाहवाही पर चिढ़ क्यों

महामारी समझौते पर लिखित सहमति देने के बाद भी कुछ देशों ने मौखिक विरोध किया है। इसमें चीन का नाम भी शामिल है जिसने बल दिया कि विश्व स्वास्थ्य सभा में महामारी समझौता आना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation