• Latest
  • Trending
सफल रहा टीम योगी का प्रयास, यूएई से 18,590 करोड़ के एमओयू हुए साइन

सफल रहा टीम योगी का प्रयास, यूएई से 18,590 करोड़ के एमओयू हुए साइन

January 7, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सफल रहा टीम योगी का प्रयास, यूएई से 18,590 करोड़ के एमओयू हुए साइन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 7, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
सफल रहा टीम योगी का प्रयास, यूएई से 18,590 करोड़ के एमओयू हुए साइन

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश लाने की योगी सरकार की मुहिम रंग ला रही है। विदेश दौरों पर गई टीम योगी को मिले लेटर ऑफ इंटेंट फरवरी में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेटर्स समिट से पहले ही एमओयू में तब्दील होने लगे हैं। अकेले सयुंक्त अरब अमीरात (यूएई) से मिले 18,590 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में यूएई गई टीम योगी ने वहां के विदेश व्यापार राज्यमंत्री डॉ थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी से मुलाकात की थी। इस दौरान यूएई में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 21,622 करोड़ रुपये के 25 लेटर ऑफ इंटेंट मिले थे। इनमें से 6 कम्पनियों और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच 18,590 करोड़ रुपये के एमओयू साइन हो चुके हैं। इससे प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं बाकी बची 19 कम्पनियों से एमओयू साइन होने की प्रक्रिया चल रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

अक्षय ऊर्जा में निवेश करेंगी दो कम्पनियां
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आस्था ग्रीन एनर्जी वेंचर तथा श्री सिद्धार्थ इन्फ्राटेक एंड सर्विसेस क्रमशः 4480 और 8000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इन दोनों कम्पनियों का उत्तर प्रदेश सरकार से एमओयू हो चुका है। इससे 2560 एवं 4800 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

लॉजिस्टिक पार्क में ये कम्पनियां करेंगी निवेश
लॉजिस्टिक पार्क सेक्टर में शरफ ग्रुप और हिंदुस्तान पोर्ट निवेश करेंगी। ये कम्पनियां प्रदेश में क्रमशः 1300 और 210 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे 1500 एवं 1000 रोजगार उपलब्ध होंगे।

रिटेल और शिक्षा में लुलु और शोभा
रिटेल और फूड प्रोसेसिंग में लुलु ग्रुप 4500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे 10000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं शोभा रियलटी शिक्षा और सीएसआर में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 250 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

7.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मिले हैं निवेश प्रस्ताव
फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले 16 देशों की यात्रा करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की आठ टीमों को अब तक 7.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का सबसे बड़ा हिस्सा यूनाइटेड किंगडम (यूके) और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) से प्राप्त हुआ है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation