• Latest
  • Trending

वैज्ञानिकों ने बादाम को माना सबसे पावरफुल फूड

May 17, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वैज्ञानिकों ने बादाम को माना सबसे पावरफुल फूड

- दिल को रखे स्वस्थ, डायबिटीज को करें कंट्रोल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सबसे ताकतवर फूड कौन सा है या शरीर में जान भरने के लिए क्या खाना चाहिए? ऐसे सवालों का जवाब मिल गया है। 1000 से ज्यादा कच्चे खाद्य पदार्थों पर स्टडी करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि खाने की कौन-सी चीजें रोजाना के पोषण की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हर इंसान जानना चाहता है कि ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे आपके शरीर को रोजाना की जरूरत के पोषक तत्व मिल जाएं। क्या आप जानते हैं वैज्ञानिकों ने बादाम को इस लिस्ट में सबसे पावरफुल फूड माना है।
बादाम के फायदे
वैज्ञानिकों ने माना है कि बादाम में प्रोटीन से लेकर विटामिन तक वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को चाहिए। एक आर्टिकल में न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा ने बताया है कि शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए आपको बादाम का सेवन कैसे करना चाहिए।
वैज्ञानिकों ने बादाम को नंबर एक सुपरफूड माना है और इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू 97 रखी है। उनका मानना है कि 100 ग्राम बादाम में 579 कैलोरी होती है। बादाम मोनो-अनसैचुरेटेड फैट और फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
बादाम कैसे खाएं?
बादाम शरीर को ताकत देने, मांसपेशियों को मजबूत करने, थकान दूर करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही तरीके, सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए।
बादाम के पोषक तत्व कैसे ताकत बढ़ाते हैं
बादाम में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए जरूरी है। यह हेल फैट का बढ़िया स्रोत है जिससे मांसपेशियों की थकान कम करने में मदद मिलती है। यह विटामिन ई का सोर्स है जिसमें शरीर की रिकवरी के लिए एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही यह फाइबर का बेहतर स्रोत है जिससे पाचन ठीक रखने और भूख कंट्रोल में मदद मिलती है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर बादाम को नेचुरल एनर्जी बूस्टर बनाते हैं।
ताकत के लिए बादाम खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट
रात को भिगोए 5–10 बादाम सुबह खाने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और शरीर को पूरा पोषण मिलता है।
वर्कआउट से पहले एक्सरसाइज से 30–60 मिनट पहले बादाम खाने से शरीर को लगातार एनर्जी मिलती है और थकान कम होती है।
दोपहर या शाम को स्नैक्स की तरह- बीच के खाने में बादाम खाने से एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी महसूस नहीं होती।
बादाम खाने का सही तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट शिखा के अनुसार भिगोए हुए बादाम को सबसे अच्छा माना जाता है। रात भर पानी में भिगोने से बादाम की भूरी परत निकल जाती है, जिससे पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं और पाचन आसान होता है। पानी में रात भर भिगोए बादाम को सुबह छिलका उतारकर खाली पेट खाएं।
बादाम की ताकत बढ़ाने का तरीका
आप बादाम की स्मूदी बना सकते हैं, इसके लिए भिगोए बादाम + केला + दूध + शहद + चिया सीड मिलाएं। इसके अलावा एनर्जी बॉल्स बना सकते हैं, इसके लिए बादाम + खजूर + कोको पाउडर मिलाकर बॉल बनाएं। आपके लिए बादाम का दूध भी फायदेमंद हो सकता है। अपने ओट्स में बादाम पाउडर मिलाकर खाएं। टोस्ट पर बादाम बटर लगाने से हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बन सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation