• Latest
  • Trending
Download the form of 'Ladli Behan' scheme sitting at home

घर बैठे डाउनलोड करें ‘लाडली बहन’ योजना का फॉर्म

July 12, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

घर बैठे डाउनलोड करें ‘लाडली बहन’ योजना का फॉर्म

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in महाराष्ट्र
0
Download the form of 'Ladli Behan' scheme sitting at home
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र में ‘लाडली बहन योजना’ के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए अब सरकारी कार्यालय में जाकर फॉर्म भरने के बजाय ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध है।

हाल ही में पेश किए गए बजट में गठबंधन सरकार ने इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। वित्त मंत्री अजित पवार ने इस योजना का एलान किया, जिसके बाद राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में महिलाएं आवेदन करने के लिए पहुंचने लगी हैं। इस योजना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ के कारण कई जगहों पर आवेदन प्रक्रिया में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

हालांकि, अब महिलाएं यह फॉर्म घर बैठे ऑनलाइन भी भर सकती हैं। इसके लिए आपको मुख्यमंत्री ‘लाडली बहन’ योजना की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करनी होगी और उसमें अपना नाम, पता, और अन्य सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे। इसके बाद इस भरे हुए फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ दोबारा वेबसाइट पर अपलोड करके सबमिट करना होगा।

मुख्यमंत्री ‘लड़की बहन’ योजना के फॉर्म को भरते समय आपको अपने व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे जैसे कि आपका पूरा नाम, पता, जन्म स्थान, पिन कोड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, और वैवाहिक स्थिति। साथ ही, यदि आप किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो उसका विवरण भी देना होगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको उस बैंक खाते का विवरण भरना होगा
जिसमें आप इस योजना का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं। इसमें बैंक का नाम, खाताधारक का नाम, खाता संख्या, और बैंक का आईएफएससी कोड शामिल है। ध्यान दें कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक्ड होना चाहिए।

कौन होंगे पात्र?
– महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
– विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त और निराश्रित महिलाएं
– लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
– 65 वर्ष से अधिक आयु अपात्र है।
ये होंगे अपात्र?
– आय 2.50 लाख से अधिक होने पर।
– घर में कोई टैक्स देने वाला हो।
– परिवार में किसी को सरकारी नौकरी या पेंशन मिल रही हो।
– परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन हो।
– परिवार के सदस्यों के पास 4 पहिया वाहन हो (ट्रैक्टर छोड़कर)।

आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आवेदक का फोटो, निवास या जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र।

यह भी सुविधा
योजना के आवेदन पोर्टल, मोबाइल एप या सेतु सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation