सीलैंड। दुनिया में चीन, रूस, भारत और अमेरिका जैसे बड़े क्षेत्रफल वाले अनेक देश हैं। विशाल क्षेत्रफल के अलावा वहां की आबादी करोड़ों में है। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि किसी देश की आबादी मात्र 27 लोगों की हो और क्षेत्रफल महज 250 मीटर हो? पढ़ने में यह बात झूठी या मजाक लग सकती है लेकिन इंग्लैंड के पास एक ऐसा ही देश सीलैंड है।
सीलैंड इंग्लैंड के सफोल्क बीच से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह छोटा सा देश खंडहर हो चुके समुद्री किले पर बसा हुआ है, जिसको दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था जिसे बाद में खाली कर दिया गया था, तब से ही सीलैंड (माइक्रो नेशन) पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है।
माइकल का शासन
9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया, जिनकी अब मौत हो चुकी है। रॉय बेट्स की मौत के बाद उनके बेटे माइकल का सीलैंड पर शासन है। माइक्रो नेशन उन देशों को कहा जाता है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है यानी ये देश किसी देश का हिस्सा होते हैं।
सीलैंड को रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। सीलैंड समुद्र के बीचों-बीच महज 250 मीटर में फैला है। वहां के लोगों के पास जीने के लिए कोई संसाधन नहीं है। जब इस देश के बारे में अन्य दूसरे देशों और लोगों को जानकारी मिली तो खूब सारे डोनेशन मिलने लगे। डोनेशन मिलने से यहां के लोगों को जीने के लिए जरूरी चीजों की पूर्ति हो पाई।