ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। अगर मोमो खाने के शौकीन हैं और मुंबई में रहते हैं, तो आपने कभी न कभी सूरज लामा के मोमो जरुर खाए होंगे। इनके मोमो खाने लोग दूर-दूर से आते हैं। सोशल मीडिया पर तो इनके मोमो छाए रहते हैं।
आपको बता दें कि सूरज लामा पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर के ड्राइवर रह चुके हैं। इनके रेस्टोरेंट में मिलने वाले मोमो के साथ एक स्पेशल चटनी मिलती है, जो मुंबई की बाकी जगहों पर नहीं मिलती।
– दे रहे दार्जिलिंग के लोगों को रोजगार
खास है चटनी
सूरज लामा के दोस्त मंजीत ने बताया कि यहां का मोमो तो खास है ही, लेकिन जो चटनी हम देते हैं, वो लोगों को काफी पसंद आती है। मुंबई में आप देखेंगे तो मोमो के साथ बस मायोनीज और श्चेजवान चटनी परोसी जाती है लेकिन हमारे यहां मोमो के साथ पीनट की चटनी भी दी जाती है, जो हमारे मोमो में एक अलग स्वाद लाती है। इनका तंदूरी मोमो और लामा मोमो लोगों को काफी पसंद आता है।
बेतहाशा मांग
मोमो की इतनी मांग है कि आस-पास के लोग जोमाटो और स्विग्गी पर इनके ही मोमो ऑर्डर करना पसंद करते हैं।
रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारी उनके गांव के
साइकिल पर मोमो बेचने से लेकर के खुद
का रेस्टोरेंट खोलने तक, सूरज लामा का
सफर लोगों को प्रेरित करता है। सूरज लामा
के रेस्टोरेंट की एक खासियत है कि उसमें जितने भी लोग काम करते हैं, सब उनके गांव के हैं। यह अपने गांव जाते हैं और वहां के जरूरतमंद लोगों को मुंबई लाते हैं। अपने रेस्टोरेंट में इन्होंने किचन से लेकर काउंटर तक, सभी जगहों पर अपने गांव के लोगों को काम पर रखा है।
पेरी-पेरी मोमो
यहां आपको पेरी-पेरी मोमो भी खाने को मिल जाएगा। जितने भी मोमो और चटनी ये बेचते हैं, वह सब खुद ही बनाते हैं।