• Latest
  • Trending
एरिक गार्सेटी बने भारत में अमेरिका के राजदूत

एरिक गार्सेटी बने भारत में अमेरिका के राजदूत

March 17, 2023
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एरिक गार्सेटी बने भारत में अमेरिका के राजदूत

अमेरिकी सीनेट ने दी मंजूरी, दो साल से खाली था पद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
एरिक गार्सेटी बने भारत में अमेरिका के राजदूत

वाशिंगटन। लॉस एंजलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट (संसद का अपर हाउस) ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले दो साल से खाली था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब यह पद इतने लंबे वक्त तक खाली रहा। गार्सेटी ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडेन और व्हाइट हाउस का आभारी हूं।

नामांकन की मंजूरी मिलने के बाद एरिक गार्सेटी ने कहा कि ये महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली था और इसका भरना जरूरी था। मैं सीनेट के इस नतीजे से काफी खुश हूं और इस पद पर सेवा शुरू करने के लिए तैयार और उत्सुक हूं। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने जनवरी 2021 में पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए एरिक गार्सेटी की नियुक्ति का एलान किया था। अमेरिकी सीनेट में उनके नामांकन को लेकर वोटिंग नहीं हो पाई थी,क्योंकि संसद में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के पास पर्याप्त समर्थन नहीं था।
कौन हैं एरिक गार्सेटी : एरिक गार्सेटी का जन्म 4 फरवरी 1971 को लाॅस एंजलिस में हुआ था। वह दो बार लॉस एंजलिस के मेयर रह चुके हैं। मेयर से पहले 2006 से 2012 तक वह लॉस एंजलिस सिटी काउंसिल के अध्यक्ष भी थे। गार्सेटी को बाइडेन का करीबी माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बाइडेन के इलेक्शन कैंपेन में काफी मदद की थी।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

पहले भी नॉमिनेट हुए थे : पिछले साल भी गार्सेटी को नॉमिनेट किया गया था, लेकिन उन्होंने लॉस एंजलिस मेयर रहते हुए यौन शोषण करने वाले अपने ऑफिस स्टाफ पर कार्रवाई नहीं की थी। इसके चलते उन्हें राजदूत नियुक्त नहीं किया गया। मई 2022 में सीनेट में पेश की गई एक रिपोर्ट में कहा गया था- गार्सेटी जानते थे कि उनके चीफ ऑफ स्टाफ रिक जैकब्स ने लॉस एंजलिस की पुलिस ऑफिसर को ‘सेक्सुअली हैरेस’ किया है। बावजूद इसके गार्सेटी ने जैकब्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के लिए नए अमेरिकी राजूदत एरिक गार्सेटी पर पूरा विश्वास जताया है।

बिगड़ सकते थे रिश्ते : भारत में 2 साल से अमेरिका का स्थायी राजदूत नहीं था। एक्सपर्ट्स का कहना था कि भारत जैसे अहम देश में स्थायी राजदूत के न होने से दोनों देशों के बीच रिश्ते प्रभावित हो सकते थे। राजदूत को अहम मुद्दों पर स्थानीय नजरिए की समझ होती है, जिससे दोनों देशों के बीच विवादों के हल खोजने में मदद मिलती है। अक्टूबर 2022 में अमेरिका ने एलिजाबेथ जोन्स को भारतीय दूतावास की अस्थायी प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया था। स्थायी राजदूत न होने से ये दौर अमेरिका-भारत संबंधों का सबसे अधिक उथल-पुथल वाला रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation