• Latest
  • Trending

अयोध्या में विरासत-आधुनिकता का संगम

November 30, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अयोध्या में विरासत-आधुनिकता का संगम

'विजन-2031' के तहत विश्वस्तरीय आध्यात्मिक-पर्यटन शहर का खाका तैयार

by Blitzindiamedia
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर आज उस ऐतिहासिक मोड़ पर है, जहां प्राचीन सप्त पुरियों में प्रथम पुरी की आध्यात्मिक पहचान और 21वीं सदी के आधुनिक शहर की आवश्यकताएं एक साथ नया स्वरूप ले रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार किए जा रहे ‘विजन–2031’ के तहत अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक–पर्यटन केंद्र बनाने का व्यापक खाका तैयार किया गया है। यह योजनाएं आठ प्रमुख आयामों में विभाजित हैं, जिनमें आधारभूत ढांचे से लेकर संस्कृति, सुरक्षा और स्वच्छता तक हर पहलू पर अभूतपूर्व परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
सुगम्य अयोध्या
821 एकड़ में बना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बड़े विमानों के लिए तैयार है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को 50,000 यात्रियों की क्षमता वाले आधुनिक टर्मिनल में बदला गया है। राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ जैसे चौड़े मार्गों ने शहर के भीतर आवागमन बेहद आसान किया है।
आधुनिक अयोध्या
जीआईएस आधारित मास्टर प्लान–2031, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, चौराहों पर निगरानी तकनीक और प्रमुख स्थलों पर वाईफाई जैसी सुविधाएं शहर को तकनीक-समर्थ बना रही हैं। एआर-वीआर आधारित 3डी मेटावर्स पर वर्चुअल रामायण दर्शन की तैयारी चल रही है।
स्वच्छ और सुरम्य अयोध्या
एसटीपी विस्तार, 181 गलियों में बुनियादी ढांचे का विकास, स्वच्छता परियोजनाएं, ग्रीन और इलेक्टि्रक क्रिमेशन चैंबर, राम की पैड़ी–नयाघाट सौंदर्यीकरण, गुप्तार घाट का पर्यटन विकास और मियावाकी वन जैसे प्रयास शहर को स्वच्छ और आकर्षक बना रहे हैं।
सांस्कृतिक-आध्यात्मिक अयोध्या
81 दीवारों पर 162 म्यूरल, रामायण थीम पर आधारित स्थल, क्वीन हो मेमोरियल पार्क का जीर्णोद्धार, परिक्रमा मार्गों पर सुविधाएं और प्रमुख कुंडों का विकास सांस्कृतिक विरासत और आस्था दोनों को मजबूत कर रहे हैं।
सक्षम-आयुष्मान अयोध्या
स्कूलों का नवीनीकरण, आईटीआई की स्थापना, बड़े पार्किंग–व्यावसायिक संकुल, नए चिकित्सा भवन, मेडिकल कॉलेज और दो नए अस्पताल अयोध्या को शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान दे रहे हैं।
आधुनिक शहर की नींव
अयोध्या शहर इन आठों आयामों के साथ तेजी से एक ऐसे मॉडल आध्यात्मिक–आधुनिक शहर में बदल रही है। इसमें हजारों साल पुरानी पौराणिक विरासत और तेज रफ्तार विकास एक साथ सांस लेती दिख रही है। सरकार का दावा है कि आने वाले वर्षों में अयोध्या न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के प्रमुख आध्यात्मिक–पर्यटन केंद्रों में अपनी पहचान को और मजबूत करने की ओर अग्रसर होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation