• Latest
  • Trending
अब एटीएम से निकलेगा सोना

अब एटीएम से निकलेगा सोना

December 10, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब एटीएम से निकलेगा सोना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 10, 2022
in नेशनल
0
अब एटीएम से निकलेगा सोना

ब्लिट्ज ब्यूरो

हैदराबाद। हैदराबाद में भारत का पहला रियल-टाइम गोल्ड एटीएम लॉन्च किया गया है। यह गोल्डसिक्क ा एटीएम सोने के सिक्के निकालता है। लोग इसमें अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड डाल कर सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। एटीएम की क्षमता 5 किलो सोना रखने की है। इसमें से 0.5 से लेकर 100 ग्राम तक गोल्ड क्वाइन निकलेंगे। गोल्डसिक्क ा के वाइस प्रेसिडेंट प्रताप ने कहा कि गोल्डसिक्क ा लिमिटेड कंपनी को 4 साल पहले स्थापित किया गया था। हमारे सीईओ को एटीएम मशीन के माध्यम से सोने के सिक्के निकालने का एक इनोवेटिव कॉन्सेप्ट मिला। थोड़ी सर्चिंग करने के बाद हमें पता चला कि यह संभव है। हमने हैदराबाद स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी, ओपन क्यूब टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता किया। दोनों कंपनियों के इन-हाउस विभाग ने इसके लिए डिजाइन तैयार किया।

प्रताप ने कहा कि एटीएम की खास बात यह है कि यह सोने की कीमतों को लाइव अपडेट करता है। हर एटीएम में 5 किलो सोना रखने की क्षमता है, जिसकी कीमत लगभग 2-3 करोड़ रुपए है। एटीएम मशीन 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्क े निकालती है। इसमें 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम सिक्के शामिल हैं। ये सिक्के 24 कैरेट सोने और 999 प्रमाणित होते हैं। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि इस एटीएम की लॉन्चिंग से हम भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने की यात्रा शुरू कर रहे हैं। वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि 3 दिसंबर को दोपहर तक हमारे पास करीब 20 लोग आए थे। हमें उम्मीद है कि और लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। हम हैदराबाद एयरपोर्ट, पुराने शहर, अमीरपेट और कुकटपल्ली में अगली 3-4 मशीनें लगाने की योजना बना रहे हैं। हमें करीमनगर और वारंगल से भी ऑर्डर मिले हैं। हम पहले तेलंगाना पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दक्षिण भारत में आगे बढ़ेंगे और समय के साथ देश भर में लगभग 3,000 एटीएम स्थापित करेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

डिजिटल इंडिया के दस वर्ष: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक मौन क्रांति

₹52,000 करोड़ मंज़ूर: स्वदेशी रक्षा को बड़ा बल

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation