• Latest
  • Trending
विकास के रोडमैप पर उत्तराखंड

विकास के रोडमैप पर उत्तराखंड

December 30, 2022
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकास के रोडमैप पर उत्तराखंड

बनेंगे 15 नए शहर, गढ़वाल में 12, कुमाऊं में 10 क्षेत्रों का चयन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in राष्ट्रीय
0
विकास के रोडमैप पर उत्तराखंड

ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में 15 नए शहर बसाए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास परिषद (उडा) द्वारा पूर्व में गढ़वाल में 12 और कुमाऊं में 10 स्थानों का प्रारंभिक चयन किया जा चुका है। धामी सरकार इन नए शहरों को योजनाबद्ध तरीके से बसाएगी। राज्य कैबिनेट ने अनेक प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है।

गढ़वाल से डोईवाला, छरबा सहसपुर आर्केडिया, रोशनाबाद, रुड़की, बहादराबाद के पूर्वी क्षेत्र में, कोटद्वार के नजदीक, चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के नजदीक, गौचर अलकनंदा तट पर, सिमली के दक्षिण में, भराडीसैण-गैरसैंण आदि को बसाने की योजना है। जबकि, कुमाऊं से गौलापार (ग्रेटर हल्द्वानी के रूप में), रामनगर के दक्षिण में, नैनी सैनी के नजदीक, अल्मोड़ा, अल्मोड़ा आईटीबीपी कैम्पस, रुद्रपुर, सितारगंज, काशीपुर, जसपुर और बाजपुर चिह्नित किए जा चुके हैं। इन स्थानों का मास्टर प्लान बनाते हुए वहां बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। इससे मौजूदा शहरों से दबाव कम कम करने में मदद मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

बनेगा थिंक टैंक
राज्य में नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक बनेगा। इस का गठन नियोजन विभाग एक माह में करेगा और नाम स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड यानी सेतु होगा। साथ ही पीपीपी मोड पर संचालित हो रही परियोजनाओं के लिए अलग बोर्ड बनाने का भी निर्णय लिया गया जिसका नाम उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड होगा।

राज्य में वर्ष 2025 तक 25 प्रतिशत सड़कें ग्रीन टेक्नोलॉजी से बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विभाग को कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही सड़क निर्माण में मार्ग को उखाड़कर उसी मैटीरियल को रिसाइकिल कर उसका उपयोग करने का भी निर्णय लिया गया है।

चिंतन शिविर
कैबिनेट ने मसूरी में हुए चिंतन शिविर में तय रोडमैप से सैद्धांतिक सहमति जताई है। सभी विभागों को इस कार्ययोजना के आधार पर आगे बढ़ाने और सीएम के अनुमोदन के बाद आदेश करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राज्य के विकास का रोडमैप तय करने के लिए पिछले दिनों मसूरी में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया था।

इस दौरान मंथन के आधार पर सभी विभागों ने रोडमैप तय किया था।
इसके तहत कुल 25 बिन्दू तय कर कैबिनेट के सम्मुख रखे गए। इन्हें कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों पर काम शुरू करने के लिए विभिन्न विभाग कार्रवाई करेंगे।

कैबिनेट के सम्मुख रखना जरूरी नहीं
चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों के लिए अब किसी भी मामले को कैबिनेट के सम्मुख रखने की जरूरत नहीं होगी।
सचिव नियोजन डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सभी विभागों को इस दिशा में कार्य करने को कहा गया है।

मास्टर ट्रेनर की व्यवस्था
राज्य में शिक्षकों को बेहतर बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्कूलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षक का चयन किया जाएगा। उन्हें आईआईएम समेत देश-विदेश के नामी संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उसके बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाकर प्रदेश के अन्य शिक्षकों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

लिए गए अहम निर्णय
  • मोटे अनाज की खरीद सहकारिता व मंडी परिषद के जरिए करवाने को •सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे
  • ट्रैकिंग की अनुमति को सिंगल विंडो सिस्टम
  • शहर से बाहर स्थित रिजॉर्ट से संपत्ति कर लिया जाएगा
  • बजट के खर्च को सुनिश्चित किया जाएगा
  • मई तक जिला योजना अनुमोदित न होने पर बजट में 10 प्रतिशत कटौती, •राज्य में बढ़ते कचरे की समस्या को देखते हुए ई-वेस्ट नीति
  • निजी नर्सरी को बढ़ाया
  • राज्य में ड्रोन स्कूलों की स्थापना, •सूचना प्रोद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एक्सपर्ट ग्रुप
  • उच्च शिक्षा में निवेश बढ़ाने को नई नीति
  • मलिन बस्तियों की समस्या के समाधान को हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
  • निकार्यों में एसडीएम डीडीओ को ईओ का प्रभार
  • सड़क दुर्घटना की सभी मजिस्ट्रेटी जांच पोर्टल पर अपलोड होगी।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation