• Latest
  • Trending
वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

November 18, 2022
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

शरत कमल अचंता को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2022
in विज्ञान-खेल
0
वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। वर्ष 2022 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से शरत कमल अचंता को सम्मानित किया जाएगा। 25 खिलाड़ी 2022 के अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की सिफारिशों के लिए बनी समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है। इन अवार्ड को 30 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी शरत कमल अचंता को दिया जाएगा। शरत कमल अचंता एक भारतीय पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। वह दस बार सीनियर नेशनल चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्हें वर्ष 2019 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व में, राजीव गांधी खेल रत्न) भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह 1991-92 से युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड के प्राप्तकर्ता का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है। इसमे 25 लाख का नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।

YOU MAY ALSO LIKE

दो आकाशगंगाओं के बीच खोजा तारों से बना पुल ‘रामसेतु’

क्या मिल पाएंगे मिस्र के आखिरी शासक के अवशेष?

यह अवार्ड प्रथम बार शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। मेजर ध्यानचंद को हाकी का जादूगर कहा जाता है। उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इन्हें मिला वर्ष 2022 का अर्जुन अवार्ड: इस बार विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिनके नाम इस प्रकार हैं-
सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्धोस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद सबले (एथलेटिक्स) लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), प्रणय एचएस (बैडमिंटन), निखत जरीन (बाॅक्िसंग), अमित (बाॅक्िसंग), आर प्रज्ञानानंद (शतरंज), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज) दीप ग्रेस एक्क ा (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंभ), ओमप्रकाश मिथरवाल (शूटिंग), एलावेनिल वलारिवान (शूटिंग)
श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (रेसलिंग), सरिता (रेसलिंग), परवीन (वूशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा बैडमिंटन), जेरलिन अनिका जे डैफ (बैडमिंटन)।

इन्हें मिले वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार:

रेगुलर कैटेगरी कोच का नाम खेल
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली क़मर (बॉक्सिंग), सूमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी), सुजीत मान (कुश्ती)
वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम कैटेगरी
दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)।

ध्यानचंद अवार्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट:

अश्विनी अकुंजी सी. (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स), बी.सी सुरेश (कबड्डी)
मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2022:

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2022 गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर को दिया गया है. यह अवार्ड इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में समग्र शीर्ष प्रदर्शन करने वाले यूनिवर्सिटी को दिया जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation